Republic Day Parade 2026: भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर एक शानदार नजारा देखने को मिला. इस मौके पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सैन्य परेड की सलामी ली. इस खास अवसर पर सैन्य परेड में ऑपरेशन सिंदूर की गूंज साफ दिखाई दी.
Republic Day Parade 2026
Republic Day Parade 2026: भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर एक शानदार नजारा देखने को मिला. इस मौके पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सैन्य परेड की सलामी ली. इस खास अवसर पर सैन्य परेड में ऑपरेशन सिंदूर की गूंज साफ दिखाई दी. परेड के दौरान ध्रुव एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) पर इंडियन आर्मी के ऑपरेशन सिंदूर का झंडा दिखाई दिया, जिसका ध्यान सभी की ओर गया.
परेड की शुरुआत में कैप्टन विजय प्रताप के नेतृत्व में प्रहार फॉर्मेशन में फ्लाईपास्ट हुआ. इसमें ध्रुव एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर को लेफ्टिनेंट कर्नल अहमद पाशा ने उड़ाया. इस पर (ALH) भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर का ध्वज लगा हुआ था. इस फ्लाईपास्ट में इंडियन आर्मी के ALH डब्ल्यूएचआई और भारतीय वायुसेना के एएलएच मार्क-4 हेलीकॉप्टर ने भी हिस्सा लिया. बता दें कि कर्तव्य पथ उन हथियारों को भी प्रदर्शन के तौर पर दिखाया, जो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस्तेमाल किए गए थे. एयर फोर्स के फाइटर जेट्स ने ऑपरेशन सिंदूर फॉर्मेशन बनाया.
दिव्यास्त्र भारतीय सेना का एक एडवांस मिसाइल सिस्टम है. यह स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है, जोआधुनिक युद्ध की जरूरतों पर फोकस्ड है. यह अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी, उच्च सटीकता और तेज प्रतिक्रिया क्षमता से लैस है. भारत के इस दिव्यास्त्र को दुश्मन के अहम ठिकानों को कम टाइम में तबाह करने के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें मॉडर्न गाइडेंस सिस्टम और बेहतर लक्ष्य भेदन क्षमता शामिल है. यह प्रणाली हर मौसम और हर परिस्थिति में काम के लिए प्रभावी रहती है. यह हथियार प्रणाली देश की रक्षा आत्मनिर्भरता को तो मजबूत करती ही है साथ ही सेना की सामरिक ताकत को भी नई ऊंचाई प्रदान करती है.
भारत की स्वदेशी हथियार प्रणाली के तौर पर शक्तिबाण को भारतीय रक्षा अनुसंधान के लिए तैयार किया गया है. यह सिस्टम फास्ट, सटीक और प्रभावी हमले के लिए डेवलप किया गया है. यह एडवांस गाइडेंस तकनीक से लैस है, जो टारगेट पर सटीकता से वार करने में सक्षम है. अगर दुश्मन की रणनीतिक और सामरिक क्षमताओं को डीएक्टिवेट करना हो तो इसका यूज किया जाता है. कम वक्त में तैनाती और विभिन्न परिस्थितियों में इसे चलाने की क्षमता ही इसकी विशेष खासियत है. यह सिस्टम भारतीय सेना की मारक शक्ति को बढ़ाता है और देश की आत्मनिर्भर रक्षा नीति को भी मजबूती प्रदान करती है.
पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…
Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…
Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…
Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…