दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के दौरान पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने एक हल्के-फुल्के जोक से दर्शकों को हंसा दिया. उन्होंने अपनी ससुराल के साथ पारिवारिक डिनर का जिक्र करते हुए कहा कि अगर वे उनके साथ डिनर संभाल सकते हैं, तो यह समिट की तकनीकी चर्चाओं को भी आसानी से हैंडल कर लेंगे.
ऋषि सुनक का ससुराल वालों पर कमेंट सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
इन दिनों पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के दौरान पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने एक हल्के-फुल्के जोक से दर्शकों को हंसा दिया.
उन्होंने अपनी ससुराल यानी मूर्ति परिवार के साथ पारिवारिक डिनर का जिक्र करते हुए कहा कि अगर वे उनके साथ डिनर संभाल सकते हैं, तो यह समिट की तकनीकी चर्चाओं को भी आसानी से हैंडल कर लेंगे. उनका यह कमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री सुनक ने बताया कि समिट से पहले किसी ने उनसे पूछा था कि क्या वे तकनीकी बहस में तालमेल बिठा पाएंगे. उन्होंने जवाब दिया, “मेरी पत्नी के चाचा कैलटेक में एस्ट्रोफिजिक्स प्रोफेसर हैं, सास टेल्को की पहली महिला इंजीनियरों में थीं, भाई कंप्यूटर साइंटिस्ट हैं, और ससुर ने सॉफ्टवेयर कंपनी (इंफोसिस) स्थापित की. अगर मैं उनके साथ फैमिली डिनर में टिक सकता हूं, तो यह समिट तो आसान है.” इस कमेंट के बाद दर्शक ठहाका मारकर हंस पड़े.
ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति इंफोसिस के सह-संस्थापक एन.आर. नारायण मूर्ती और लेखिका और फिलैंथ्रोपिस्ट सुधा मूर्ति की बेटी हैं. परिवार का तकनीकी बैकग्राउंड काफी मजबूत है. सुनक ने खुद मजाक में कहा कि उनके माता-पिता को STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथ्स) डिग्री न होने का दुख आज भी है. यह जोक उनके पहले AI समिट होस्ट करने के अनुभव से जुड़ा था.
इस मजाकिया बातचीत के बीच सुनक ने भारत की AI क्षमता की तारीफ की. उन्होंने कहा कि भारत का टैलेंट पूल और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे UPI इसे वैश्विक AI लीडर बनाते हैं. उन्होंने कहा, ‘पश्चिम में AI को लेकर चिंता है, लेकिन भारत में आशावाद और भरोसा है. उन्होंने इसे “एक अरब लोगों तक ट्रस्टेड डिजिटल वेरिफिकेशन” बताया.
यह इवेंट AI सहयोग और नवाचार पर केंद्रित था. सुनक की सहज हास्यपूर्ण शैली ने भारत-यूके संबंधों को मजेदार अंदाज में उजागर किया. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनकी कल्चरल संवेदनशीलता की सराहना की. यह वीडियो लाखों व्यूज बटोर चुका है.
गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला रैपिडो…
पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के नए उम्मीदवारों के ऐलान…
जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…
UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…
Swatantrata Senani Express Train Snake Video: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में ऊपरी बर्थ…
Who Won Irani Cup 2026: ऋषभ पंत ने अपने जन्मदिन पर फैंस को ऐसा तोहफा…