होम / Murder on Kundli Border, कुंडली बार्डर पर बड़ा कांड, हाथ काटकर युवक की निर्मम हत्या, शव किसान मंच के सामने लटकाया

Murder on Kundli Border, कुंडली बार्डर पर बड़ा कांड, हाथ काटकर युवक की निर्मम हत्या, शव किसान मंच के सामने लटकाया

Bharat Mehndiratta • LAST UPDATED : October 15, 2021, 5:09 am IST

Murder on Kundli Border
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
दिल्ली से सटे कुंडली में सिंघु बार्डर पर वीरवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को एक युवक की बर्बरता से हत्या कर दी गई है। किसानों के धरना स्थल की मुख्य स्टेज के पीछे बैरिकेड पर व्यक्ति का शव बंधा मिला है। युवक पर गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का आरोप है। बताया जा रहा है कि पहले उसे मार-मारकर 100 मीटर तक घसीटा गया। फिर उसका एक हाथ काट दिया और उसके बाद शव को किसान आंदोलन मंच के सामने लटका दिया गया। हालांकि इस घटना को किसान आंदोलन को बदनाम करने की साजिश भी कहा जा रहा है। फिलहाल जानकारी के मुताबिक युवक की हत्या निहंगों द्वारा करने की जानकारी दी जा रही है।

हत्या की सूचना के बाद कुंडली थाना पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची तो निहंगों ने हंगामा कर दिया। शव को उतारने नहीं दिया जा रहा था लेकिन बाद में बलदेव सिरसा व अन्य किसान नेताओं ने शव को उतरवाया और बाडी को सामान्य अस्पताल में भेजा गया है।

वहीं इस मामले में निहंगों का आरोप है कि युवक को साजिश के तहत यहां भेजा गया था। युवक ने पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब का अंग भंग किया। इसके लिए उसे 30 हजार रुपए दिए गए थे। निहंगों को इसका पता चला तो उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद युवक को घसीटते हुए निहंगों के पंडाल ट्रैक्टर एजेंसी के पास लाया गया।

हाथ की पांचों उंगलियों के साथ पूरी हथेली अलग की

Murder on Kundli Border

शुक्रवार तड़के जैसे युवक का शव लटका मिला, कुंडली बॉर्डर पर सनसनी फैल गई। अभी तक युवक की पुख्ता पहचान नहीं हुई है। शव का एक हाथ कटा हुआ है। पांचों उंगलियों के साथ पूरी हथेली काटकर अलग कर दी गई। गर्दन पर भी तेजधार हथियार से हमले के निशान हैं। सूचना के बाद कुंडली थाना प्रभारी रवि कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस फिलहाल मामले में ज्यादा जानकारी देने से बच रही है।

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT