<
Categories: देश

सेफ सिटी मुंबई में शर्मनाक वारदात, रैपिडो चालक ने युवती से की दुष्कर्म की कोशिश

मुंबई को सबसे सुरक्षित शहरों में गिना जाता है. ऐसे में जब शनिवार को एक रैपिडो ड्राइवर ने महिला का रेप करने की कोशिश की, तो आसपास के लोगों ने उसे बचाया और आरोपी को पकड़ लिया.

सेफ सिटी कही जाने वाली मुंबई के कल्याण पश्चिम के सिंडिकेट परिसर में एक भयावह खबर मिली है. जानकारी के अनुसार, शनिवार को एक युवती ने जिम जाने के लिए रैपिडो बाइक बुक की थी. लेकिन ये सफर उसके लिए किसी डरावने सपने से कम नहीं था. आरोप है कि रैपिडो बाइक चालक ने युवती को जिम नहीं छोड़ा. इसके विपरीत वो युवती को कल्याण पश्चिम के पुलिस लाइन के पास एक सुनसान और अंधेरी जगह पर ले गया. इस जगह पर उसने युवती के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी. आरोप है कि उसने युवती से रेप का प्रयास किया. हालांकि अच्छी बात ये है कि मदद की गुहार सुनते ही लोगों ने आकर महिला को बचाया और आरोपी को पकड़ लिया.

बता दें कि जब युवती ने खुद को बचाने के लिए शोर मचाया, तो उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग उसे बचाने के लिए मौके पर पहुच गए. जब युवती ने उन लोगों को पूरी घटना बताई. गुस्साई भीड़ ने रैपिडो चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की. पुलिस को फोन कर इस बारे में जानकारी दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया. युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं आगे की कार्रवाई की जा रही है.

देश के सुरक्षित शहरों में शामिल मुंबई

मुंबई को भारत के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक माना जाता है. यहां पर रात में भी महिलाएं स्वतंत्र और सुरक्षित महसूस करती हैं और खुलेआम घूमती हैं. यहां देर रात तक लोकल ट्रेन चलती हैं. कैफे-रेस्टोरेंट आदि भी खुले रहते हैं. 2025 की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई महिलाओं के लिए सुरक्षित शहरों की सूची में शीर्ष 7 में शामिल था. 

आखिर क्यों सुरक्षित है मुंबई

  • जानकारी के अनुसार, मुंबई में रात 1 बजे तक लोकल ट्रेनें चलती हैं. इस दौरान देर रात तक महिलाएं लोकल ट्रेनों से काम से लौटते देखी गई हैं.
  • अन्य शहरों की तुलना में मुंबई में सड़क छाप मजनू कम दिखते हैं.
  • मुंबई में देर रात तक कैफे-रेस्टोरेंट खुले रहते हैं. महिलाएं देर रात यहां जाकर समय व्यतीत करना पसंद करती हैं.
  • यहां पुलिस ऐसे मामलों में ततुरंत सख्त कार्रवाई करती है.
  • आसपास के लोग महिलाओं को सुरक्षित महसूस कराते हैं. गलत हरकत करने वालों को स्थानीय लोग मौके पर ही सबक सिखा देते हैं.
  • ‘पीपल मीन बिजनेस’ वाली मुंबई की मानसिकता भी मुंबई को सुरक्षित बनाती है.
Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST