Live TV
Search
Home > देश > Samrat Choudhary Net worth: कितने अमीर है बिहार के होने वाले CM, जानें उनकी कुल संपत्ति

Samrat Choudhary Net worth: कितने अमीर है बिहार के होने वाले CM, जानें उनकी कुल संपत्ति

Samrat Choudhary Net worth: जैसा की सभी को पता है कि बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव हुए है और अब सम्राट चौधरी को बिहार का मुख्यमंत्री पद मिलने वाला है. ऐसे में लोगों को ये जानने में दिलचस्पी है कि नए सीएम कितने अमीर है. आइए जानते हैं-

Written By: Sanskriti jaipuria
Last Updated: April 14, 2026 17:03:55 IST

Mobile Ads 1x1

Samrat Choudhary Net worth: बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की चर्चा के बीच सम्राट चौधरी का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए लिया गया है. इसी के साथ लोगों की दिलचस्पी उनकी संपत्ति और आर्थिक स्थिति को लेकर भी बढ़ गई है. आधिकारिक चुनावी हलफनामों के अनुसार, सम्राट चौधरी और उनके परिवार के पास चल-अचल संपत्तियों को मिलाकर कुल मूल्य ₹11 करोड़ से ज्यादा है.

चुनाव के दौरान सभी उम्मीदवारों को अपनी संपत्ति का पूरी डिटेल देनी होती है. ऐसे में केवल किसी नेता की व्यक्तिगत संपत्ति देखने से पूरी तस्वीर साफ नहीं होती. जब जीवनसाथी की संपत्ति को भी जोड़ा जाता है, तब परिवार की कुल आर्थिक स्थिति का बेहतर अंदाजा मिलता है. सम्राट चौधरी के मामले में ये कुल संपत्ति लगभग ₹11.34 करोड़ तक पहुंचती है.

सम्राट चौधरी की कुल संपत्ति (Samrat Chaudhary Net Worth)

सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary Net Worth) की व्यक्तिगत कुल संपत्ति लगभग ₹4.85 करोड़ बताई गई है. इसमें चल संपत्तियां करीब ₹99 लाख की हैं, जिनमें बैंक जमा, नकद राशि और अन्य वित्तीय निवेश शामिल हैं. केवल बैंक बैलेंस और नकदी का हिस्सा लगभग ₹28.45 लाख दर्ज किया गया है.

इसके अलावा, उनके पास लगभग ₹7 लाख की कीमत का एक वाहन और ₹6 लाख मूल्य का लाइसेंसी हथियार भी है. उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा अचल संपत्तियों में आता है. हलफनामे के अनुसार, जमीन और मकान की कुल कीमत करीब ₹3.86 करोड़ है. यs उनकी आर्थिक स्थिति का एक बड़ा आधार दिखाता है.

पत्नी कुमारी ममता की संपत्ति (Samrat Choudhary Wife Net Worth)

सम्राट चौधरी की पत्नी कुमारी ममता की संपत्ति (Samrat Choudhary Wife Net Worth) उनकी व्यक्तिगत संपत्ति से ज्यादा बताई गई है. हलफनामे के अनुसार, उनके पास लगभग ₹5.78 करोड़ की कुल संपत्ति है. उनकी चल संपत्तियां करीब ₹27.89 लाख की हैं, जिनमें बैंक बैलेंस, नकद और अन्य निवेश शामिल हैं. इसमें से बैंक बैलेंस और नकदी का हिस्सा लगभग ₹12.10 लाख है.

कुमारी ममता की संपत्ति का सबसे बड़ा हिस्सा जमीन और मकान में है, जिसकी कुल कीमत ₹5.50 करोड़ से ज्यादा बताई गई है. उनके नाम पर कोई वाहन या हथियार नहीं है.

दोनों की संपत्ति (Samrat Choudhary and Mamta Kumari Net Worth)

अगर दोनों की संपत्तियों को मिलाकर देखा जाए, तो परिवार की कुल संपत्ति लगभग ₹11.34 करोड़ बनती है. इस आंकड़े से साफ है कि परिवार की आर्थिक मजबूती रियल एस्टेट यानी जमीन और मकान पर आधारित है.

ये डिटेल चुनावी हलफनामों पर आधारित है, जो पारदर्शिता के लिए सार्वजनिक किए जाते हैं. इससे जनता को नेताओं की आर्थिक स्थिति को समझने में मदद मिलती है.

MORE NEWS