Hindi News / Indianews / Sanjay Singh In Tihar Jail Sanjay Singh Reaches Tihar Jail Will Read These 15 Books In 14 Days

Sanjay Singh In Tihar Jail: संजय सिंह पहुंचे तिहाड़ जेल, 14 दिनों में पढ़ेंगे ये 15 किताबें

India News (इंडिया न्यूज), Sanjay Singh In Tihar Jail: आप नेता संजय सिंह की मुश्किलें कम नहीं हो रही। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने संजय सिंह को 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें पांच दिन के रिमांड पर भेजा गया। वहीं 10 अक्टूबर को सुनवाई के दौरान तीन दिन का […]

BY: Shanu kumari • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Sanjay Singh In Tihar Jail: आप नेता संजय सिंह की मुश्किलें कम नहीं हो रही। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने संजय सिंह को 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें पांच दिन के रिमांड पर भेजा गया। वहीं 10 अक्टूबर को सुनवाई के दौरान तीन दिन का रिमांड फिर बढ़ा दिया गया था। वहीं आज कोर्ट ने 27 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिसके कारण उन्हें तिहाड़ जेल भेजा गया है।

  • 14 दिन के लिए तिहाड़ जेल में हुए कैद
  • दवाइयों के लिए एक अलग एप्लिकेशन फाइल

कोर्ट ने लगााई लथाड़ (Sanjay Singh In Tihar Jail)

बता दें कि कोर्ट ने आज (शुक्रवार) सुनवाई के दौरान राजनीतिक बयानबाजी को लेकर अदालत ने संजय सिंह को फटकार लगाई। विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने चेतावनी देकर मुकदमें से जुड़ी बातें रखने का आदेश दिया। न्यायाधीश की ओर से यह साफ कहा गया कि किसी भी तरीके का राजनीतिक बयान स्वीकार नहीं किया जाएगा। अगर आप फिर भी ऐसा करेंगे तो आपकी पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए करने का आदेश दिया जाएगा। वहीं संजय सिंह के वकील की ओर से शुगर पेशेंट होने के कारण दवाइयों के लिए एक अलग एप्लिकेशन फाइल की गई है।

लंदन से अपने दोस्त से मिलने भारत आई लड़की, लड़के ने होटल बुक कर पहले किया रेप फिर लिफ्ट में…., सुन कांप जाएगी रूह

Sanjay Singh In Tihar Jail

संजय सिंह का आरोप

वहीं संजय सिंह की ओर से आरोप लगाया गया है कि ईडी के आठ दिनों के रिमांड में रोज केवल दो से तीन घंटे की पूछताछ की जाती थी। उसमें भी करण से जुड़े कोई सवाल नहीं पूछे जाते थे। उन्होंने कहा कि मुझसे अपनी पत्नी को 10 हजार भेजे जाने को लेकर सवाल किया गया। पिता से उधार लेकर बच्चे के इलाज के लिए दिए गए एक लाख रुपये से जुडे सवाल पूछे गए। इस मामले से जुड़ा कोई सवाल नहीं किया गया। ईडी द्वारा घंटो मेरे घर की तलाशी की गई, इसके बाद भी वहां कुछ नहीं मिला है।

इन 15 किताबों पर मिली अनुमति

वहीं जेल आने के बाद संजय सिंह ने कोर्ट से 15 किताबों की मांग की है। जिसपर कोर्ट ने इजाजत दे दी है। 14 दिन में संजय सिंह 15 किताब पढ़ने की तैयारी में हैं। 15 किताबों में इन किताबों की मांग की गई है।

1. मेरे सत्य के प्रयोग : गांधी
2. विद्यार्थी और राजनीति: लोहिया
3. भारत विभाजन के अपराधी: लोहिया
4. सच कर्म प्रतिकार और चरित्र निर्माण: आवाहन : लोहिया
5. अर्थशास्त्र मार्क्स के आगे: लोहिया
6. निजी और सार्वजनिक क्षेत्र : लोहिया
7. समाजवाद और वैचारिक आधार : रघु ठाकुर
8. जाति प्रथा : रघु ठाकुर
9. गांधी अंबेडकर : रघु ठाकुर
10. समाजवाद संशय और उत्तर: रघु ठाकुर
11. शहीद भगत सिंह क्रांति का साक्ष्य : सुधीर विद्यार्थी
12. जातिभेद का उच्छेद : आंबेडकर
13. मैं नास्तिक क्यों हूं: भगत सिंह
14. नेल्सन मंडेला : सुशील कपूर
15. आंबेडकर प्रबुद्ध भारत की ओर: गेल ओमवेट

Also Read:

Tags:

AAP leader sanjay singhAAP mpdelhi newsRouse Avenue Courtsanjay singhtihar jailसंजय सिंह

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue