<
Categories: देश

परिवार, पार्टी और राज्य…भतीजे अजित के निधन पर शरद पवार ने ऐसा क्या कहा? गम में डूब गया पूरा महाराष्ट्र

Sharad Pawar on Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार के निधन पर उनके चाचा और कद्दावर नेता शरद पवार का बयान सामने आया है.

Sharad Pawar on Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार के निधन पर चाचा शरद पवार का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने कहा कि यह विमान हादसा पूरी तरह से एक दुर्घटना थी और इसे राजनीतिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र ने एक ऐसा नेता खो दिया है जिसकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती. शरद पवार ने कहा कि यह न केवल परिवार या राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के लिए बल्कि पूरे राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अजित पवार के निधन के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अखिलेश यादव ने जांच की मांग की थी.

ममता बनर्जी ने उठाए सवाल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अजित पवार के विमान हादसे को एक राजनीतिक साजिश से जोड़ा था. उन्होंने दावा किया कि अजित पवार अपने चाचा शरद पवार के साथ वापस आने की योजना बना रहे थे और तभी यह घटना हुई. उन्होंने विमान हादसे पर सवाल उठाया और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की. इसके अलावा, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने भी इस दुर्घटना की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की.

गौरव गोगोई ने क्या कहा?

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि आज सुबह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत की खबर सुनकर मुझे गहरा सदमा लगा. जब इस देश में राजनीतिक नेता भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा के बारे में क्या कहा जा सकता है? दो दिन पहले, उन्हें पता चला था कि अजित पवार बीजेपी छोड़ने वाले थे और आज यह घटना हो गई. हमें सिर्फ सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है, किसी और एजेंसी पर नहीं. सभी एजेंसियां ​​पूरी तरह से समझौता कर चुकी हैं.

‘पापा, हम कल बात करेंगे’, जब बेटी ने प्लेन क्रैश से पहले आखिरी बार की पिता से बात! पढ़ पसीज जाएगा दिल

अखिलेश यादव ने क्या कहा?

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी ममता बनर्जी की भावनाओं का समर्थन किया. उन्होंने विमान दुर्घटना में अजित पवार की मौत पर दुख व्यक्त किया और कहा कि वह छह बार उपमुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के एक लोकप्रिय नेता थे. आज के समय में जब हम टेक्नोलॉजी को समझते हैं और इतने जागरूक हैं, तो उन्होंने (ममता बनर्जी) सही मांग की होगी. किसी भी VIP के साथ ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए यह साफ होना चाहिए कि यह घटना क्यों हुई. उन्होंने कहा कि पहले भी इसी तरह की घटनाओं में कई VIP अपनी जान गंवा चुके हैं. ऐसी जांच होनी चाहिए जो निष्पक्ष रूप से घटना के कारण का पता लगाए.

विमान हादसे में अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों को ले जा रहा बॉम्बार्डियर लीयरजेट 45 विमान बुधवार सुबह बारामती हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई. शुरुआती जांच में पता चला है कि दुर्घटना के समय विमान VT-SSK पूरी तरह से उड़ान भरने लायक था और उसके पास सभी जरूरी और वैध सर्टिफिकेट थे. विमान का एयरवर्थनेस रिव्यू सर्टिफिकेट (ARC) 10 सितंबर, 2025 को जारी किया गया था और यह 14 सितंबर, 2026 तक वैलिड था. सभी क्रू मेंबर्स के पास वैलिड लाइसेंस थे और वे मेडिकली फिट थे.

बारामती से लड़ा पहला चुनाव, वहीं ली अंतिम सांस! करीब 4 दशक तक इस शहर पर अजित पवार ने किया राज, फिर…

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST

राजस्थानी फिल्म ‘धूद’ का ऑफिशियल टीजर जारी, दिखेगा अलग ही रंग; इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…

Last Updated: September 29, 2026 19:55:10 IST

स्कोडा स्लाविया का नया अवतार तैयार, नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या-क्या बदला

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…

Last Updated: September 29, 2026 19:31:20 IST

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST