<
Categories: देश

गरीब बेटा मां-बाप को भी नही लगता अच्छा! जॉब छोड़कर घर लौटे व्यक्ति संग हुआ ऐसा सलूक, Viral Video देख रोने लगेगा दिल

Social media Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियों काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति बता रहा है कि जब जॉब छोड़ने के बाद घर जाता है, तो उसके साथ कैसा व्यवहार होता है. वायरल वीडियो में शख्स कहता है कि ‘गरीब बेटा तो मां-बाप को भी अच्छा नहीं लगता!

Job Chodne Par Gharwaalo Ko Behavior: पैसा जीवन में बेहद जरूरी होता है, हर कोई व्यक्ति को इसी से जज करता है. लेकिन माता-पिता अपने बच्चों को बिना किसी लाभ के भी बेहद प्यार करते हैं. इस पर फेमस कॉमेडियन जाकिर खान (Zakir Khan) का भी एक Quote काफी पॉपुलर ‘आपके माता-पिता आपके सपनों के खिलाफ नहीं है, बस वो आपको गरीब नहीं देखना चाहते.’ यह Quote काफी हद तक सच भी है. लेकिन इंटरनेट पर एक वीडियों काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें क व्यक्ति बता रहा है कि जब जॉब छोड़ने के बाद घर जाता है, तो उसके साथ कैसा व्यवहार होता है, इस वायरल वीडियों को देख लोग भावुक हो गए हैं.

जॉब छोड़कर घर लौटे व्यक्ति संग हुआ ऐसा सलूक

वायरल वीडियो में व्यक्ति बताता है कि ब जॉब छोड़कर घर लौटने पर जब उसने खाने के समय 2 रोटी ज्यादा मांगने पर उसके पिता ने उसे ऐसी बात बोली, जो उसके दिल पर लग गई। व्यक्ति वीडियो में बोल रहा है कि मैंने 3 दिन पहले अपनी जॉब छोड़ी है और मैं घर आया हूं. जब मैं पहले जॉब करता था और घर आता था, तो मम्मी पूछती थी कि 1-2 रोटी और लेगा? तब एक अलग फीलिंग होती थी बेटा कमा रहा है, बेटे से दो रोटी और पूछ लो।’ लेकिन अब 3 दिन से घर में ही पड़े है और उसे कोई जॉब नहीं मिल रही है, ऐसे में जब वह कल खाना खा रहा था, तो उसके पापा ने मम्मी से कहा कि 2 रोटी और मांग रहा है, इसको 2 रोटी और दे दो.

एक दिन में ही वायरल हुआ वीडियो

वायरल वीडियो में उस व्यक्ति ने आगे बोला कि – पापा ने जिस तरह से यह बात बोली वो खल गई है, अगर मैं पैसे कमाता हू, तो ही तो मेरी इज्जत है, अगर नहीं कमा रहा हूं तो मेरी कही भी जरा भी इज्जत नहीं है. अगर जेब खाली है, तो आपके घरवाले भी आपको रिस्पेक्ट नहीं देंगे। इसलिए मैं सभी लड़कों से कहना चाहता हूं कि पैसे कमाओ भाई, पैसे है तो आपकी इज्जत है.’ ​Instagram पर @director_dayal नाम के यूजर ने इस Reel को पोस्ट करते हुए लिखा- गरीब बेटा तो मां-बाप को भी अच्छा नहीं लगता! 1 दिन पहले पोस्ट हुई इस Instagram Reel अब इंटरनेट पर जबरदस्त वायरल हो रही है. वीडियो को 12 लाख के पार व्यूज, 58 हजार लाइक्स और 5 हजार से ज्यादा कमेंट्स मिल चुके हैं.

पहले भी हुआ है इस सख्श का एक वीडियो

बता दें कि इंटरनेट पर दयाल नाम के इंफ्लूएंसर का एक वीडियो भी पहले भी वायरल हुआ है, जिसमें वो गुड़गांव में रहकर 9 टू 5 की नौकरी करने वालों का हाल बताया रहा है। इस वीडियो में दयाल ने अपने बॉस, परिवार और गर्लफ्रेंड से परेशान होकर ज्यादा देर तक काम करनी की बात कही थी, यह वीडियों भी इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

PAK vs ENG: पाकिस्तान के 154 रन पर गिर गए थे 9 विकेट, फिर शादाब खान ने शतक लगाकर दिलाई हैरतअंगेज जीत

PAK vs ENG ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट…

Last Updated: October 25, 2026 23:30:45 IST

झांसी में किन्नर गुट का सड़क पर हंगामा, पुलिस लाइन के सामने निर्वस्त्र होकर किया प्रदर्शन, 5 गिरफ्तार

Jhansi eunuch dispute: उत्तर प्रदेश के झांसी में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच…

Last Updated: October 25, 2026 23:13:46 IST

पहले मुकदमा, फिर साथ रहना और आखिर में हत्या…कानपुर में लिव-इन पार्टनर की मर्डर का खुलासा

Kanpur woman murder case: कानपुर के स्वर्ण जयंती विहार में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही…

Last Updated: October 25, 2026 22:57:57 IST

करण वाही से ब्रेकअप के बाद किस क्रिकेटर के करीब आईं उदिति सिंह? शो में मिला बड़ा हिंट

Karan Wahi Uditi Singh breakup: टीवी एक्टर करण वाही ने सिद्धार्थ कन्नन के शो में…

Last Updated: October 25, 2026 21:29:08 IST

हैदराबाद में दुर्गा माता की प्रतिमा पर फेंके अंडे, मचा बवाल, इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात

Hyderabad egg throwing incident: तेलंगाना के हैदराबाद के पुराने शहर के संतोशनगर में दुर्गा माता…

Last Updated: October 25, 2026 21:01:18 IST

हरमनप्रीत और दीप्ति शर्मा का बल्ला गरजा, टीम को संकट से निकालकर जिम्बाब्वे के सामने खड़ा किया रनों का पहाड़

India vs Zimbabwe Women ODI: वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय महिला…

Last Updated: October 25, 2026 19:42:49 IST