<
Categories: देश

Sonam Wangchuk की गिरफ्तारी के बाद Leh में उबाल, जानें क्या हैं वहां के पर्यटकों का हाल?

Ladakh Tourism Crisis: हाल ही में हुए लेह अशांति और सोनम वांगचुक के गिरफ्तारी के बाद वहां फंसे पर्यटकों का क्या हाल है? जानें

Leh Ladakh Curfew: लेह लद्दाख का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के मन में प्राकृतिक खूबसूरती और शांति की तस्वीर उभर कर आती है, लेकिन हाल की घटनाओं ने इस तस्वीर को तोड़ कर रख दिया है. कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद पर्यटको को बड़ा झटका लगा है.

क्या हैं पूरा मामला?

जानकारी के लिए बता दें कि, 24 सितंबर को लेह एपेक्स बॉडी के आह्वान पर बुलाए गए बंद के दौरान हालात बिगड़ गए. राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची के प्रावधान लागू करने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण शुरू हुआ आंदोलन देखते-देखते हिंसा में बदल गया. झड़पों में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 150 से अधिक लोग घायल हुए. इसके बाद प्रशासन ने लेह शहर में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू और इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी.

क्या हैं पर्यटकों का हाल?

कर्फ्यू लगने से न केवल स्थानीय जनजीवन ठप हुआ बल्कि यहां आए पर्यटक भी अचानक असहज परिस्थितियों में फंस गए. ताइवान की एक पर्यटक शीना ने बताया कि शहर में सब कुछ बंद होने के कारण वे अपनी currancy तक नहीं बदल पा रही थीं और भोजन खरीदने में भी दिक्कतें आईं. पैंगोंग झील घूमने की उनकी योजना परमिट न मिलने के कारण अधूरी रह गई. वहीं दिल्ली से आई एक पर्यटक ने भी निराशा जताई कि इंटरनेट बंद और बाज़ार बंद होने के कारण वे कहीं जा नहीं सके और पूरा समय होटल के कमरे तक ही सीमित रहना पड़ा.

पर्यटन उद्योग को गहरा झटका

लद्दाख का बड़ा हिस्सा प्रत्यक्ष रूप से पर्यटन पर निर्भर है. होटलों से लेकर टैक्सी और गाइड तक, हजारों परिवारों की आजीविका पर्यटकों पर टिकी है. लेह के होटल मैनेजर नसीब सिंह ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से बुकिंग कैंसिल होने का सिलसिला लगातार जारी है. सामान की आपूर्ति बाधित होने से होटलों में बुनियादी सुविधाएं देना भी चुनौती बन गई है.
स्थानीय ट्रांसपोर्टर रिग्ज़िन दोरजे ने कहा कि हालात ने उन्हें एक बार फिर झटका दिया है. उन्होंने याद दिलाया कि इसी साल अप्रैल में पहलगाम हमले के बाद भी पर्यटन लगभग ठप्प हो गया था। उस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी और भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव बढ़ गया था. ऑपरेशन सिंदूर के बाद धीरे-धीरे पर्यटक लौटने लगे थे, लेकिन अब हालात और बिगड़ गए हैं.
वहीं, एक होटल व्यवसायी, जिन्होंने अपना नाम न बताने का आग्रह किया, ने कहा कि अनिश्चितता का हर दिन हजारों परिवारों की आय पर सीधा असर डाल रहा है. स्थानीय हितधारक लगातार यही प्रार्थना कर रहे हैं कि हालात जल्द सामान्य हों, क्योंकि लद्दाख की पहचान ही पर्यटन और आतिथ्य पर आधारित है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST

Donald Trump: क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? खुद अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; इजराइल से ईरान तक हलचल

Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…

Last Updated: April 6, 2026 05:53:11 IST