<
Categories: देश

Spicejet Emergency Landing: स्पाइसजेट के विमान का इंजन हुआ फेल, पायलट ने उठाया ये कदम; बची 150 लोगों की जान

Spicejet Emergency Landing: दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट के विमान में तकनीकी खराबी की वजह से दिल्ली में वापस इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. इस पूरे मामले पर स्पाइसजेट एयरलाइंस का बयान सामने आया है. जानकारी के अनुसार, विमान में 150 लोग सवार थे.

स्पाइसजेट एमर्जेंसी लैंडिंग: इन दिनों विमान हादसे का चलन सा चल रहा है. हर दिन कहीं न कहीं विमान हादसे होने की खबरें सामने आती है. कहीं तकनीकी खराबी से पहले वक्त रहते कदम उठा लिए जाते हैं. अहमदाबाद विमान हादसे के बाद लोगों को अब हवाई जहाज से सफर में डर लग रहा है. पिछले महीने 28 जनवरी को विमान हादसे में महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया था. जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. आज यानी मंगलवार की सुबह (24 फरवरी, 2026) को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया.

दरअसल, पूरा मामला यह है कि दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लेह जा रही स्पाइसजेट SG 121 फ्लाइट मंगलवार सुबह टेकऑफ के तुरंत बाद टेक्निकल प्रॉब्लम की वजह से दिल्ली वापस आ गई.

प्लेन सुरक्षित रूप से हुआ लैंड

लोगों को तब राहत मिली जब प्लेन सुरक्षित रूप से लैंड हो गया और उसमें सवार सभी पैसेंजर को बाद में निकाल लिया गया. रिपोर्ट्स के हवाले से सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, स्पाइसजेट की फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट से लेह के लिए तय समय पर निकली थी. टेकऑफ के तुरंत बाद पायलट को एयरक्राफ्ट के सिस्टम में टेक्निकल प्रॉब्लम का पता चला. सेफ्टी स्टैंडर्ड्स को फॉलो करते हुए पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से कॉन्टैक्ट किया और सावधानी के तौर पर प्लेन को दिल्ली वापस लाने का फैसला किया.

केरल का बदला जाएगा नाम? चुनाव से पहले वामदल ने खेला बड़ा दाव; क्या केंद्रीय कैबिनेट में मिलेगी मंजूरी

एयरपोर्ट पर जारी किया गया अलर्ट

एयरपोर्ट पर तुरंत अलर्ट जारी किया गया और इमरजेंसी सर्विसेज को स्टैंडबाय पर रखा गया. प्लेन दिल्ली एयरपोर्ट पर सावधानी से लैंड हुआ. लैंडिंग के बाद पैसेंजर को सुरक्षित रूप से निकाल लिया गया. एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, पूरी प्रक्रिया स्टैंडर्ड सेफ्टी प्रोटोकॉल के हिसाब से की गई और कोई पैनिक नहीं हुआ.

स्पाइसजेट एयरलाइन ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर स्पाइसजेट एयरलाइन के प्रवक्ता का बयान सामने आया है. जिसमें कहा गया है कि 24 फरवरी को दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में टेक्निकल प्रॉब्लम आ गई और उसे बाद में दिल्ली वापस लाया गया. प्लेन दिल्ली में सुरक्षित रूप से लैंड हो गया और सभी पैसेंजर को नॉर्मल तरीके से प्लेन से उतार लिया गया. कॉकपिट में आग लगने की कोई चेतावनी नहीं थी.

प्लेन में 150 लोग थे सवार

स्पाइसजेट के इस प्लेन में लगभग 150 पैसेंजर सवार थे. घटना के बाद, एयरलाइन ने पैसेंजर की आगे की यात्रा के लिए दूसरे इंतज़ाम किए हैं. कुछ पैसेंजरों को दूसरी फ्लाइट में बिठाया गया, जबकि दूसरों को जरूरी मदद मुहैया कराई गई. फ्लाइट के दौरान तकनीकी चेतावनी मिलना कोई आम बात नहीं है. ऐसे हालात में पैसेंजर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सावधानी के तौर पर प्लेन को वापस लाया गया.

देश में हवाई यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ने के साथ एयरलाइंस सुरक्षा को लेकर ज्यादा सावधानी बरत रही हैं. भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए इस टेक्निकल खराबी की पूरी जांच चल रही है. 

शर्टलेस प्रोटेस्ट: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रातभर पूछताछ के बाद यूथ कांग्रेस अध्यक्ष को किया गिरफ्तार, कांग्रेस सांसद का दावा

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया में लौटे Bhuvneshwar Kumar, कुणाल पांड्या को भी मिली जगह; इस दिन से खेलेंगे मैच

Bhuvneshwar Kumar: की मैदान पर वापसी हो गई है. हांगकांग सिक्सेस के लिए भारतीय टीम…

Last Updated: October 5, 2026 17:09:29 IST

एक नहीं अनेक लड़कों के साथ अफेयर में थी नाबालिग, लड़के ने तोड़ा रिश्ता, तो 9 लड़कों को हायर कर किया कुछ ऐसा…

Punjab News: पंजाब के गुरदासपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां…

Last Updated: October 5, 2026 17:08:06 IST

होटल में दबंगई… बाइक लेकर रेस्टोरेंट में घुसा, फिर महिला से बद्तमीजी, हैरान कर देगी VIDEO

Latur Hotel Incident: महाराष्ट्र के लातूर से एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक…

Last Updated: October 5, 2026 17:01:32 IST

Kasab age dispute: मैं 17 साल का हूं…कसाब के इस दावे ने मचाई थी हलचल, फिर ऐसे सामने आई उसकी असली उम्र

Kasab age dispute: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी अजमल कसाब ने मुकदमे के दौरान…

Last Updated: October 5, 2026 16:32:12 IST

विराट कोहली के संन्यास के बाद वनडे में नंबर-3 पर कौन करेगा बल्लेबाजी? ये दो बल्लेबाज हैं प्रबल दावेदार!

विराट कोहली के बाद वनडे में नंबर-3 का अगला दावेदार कौन? पूर्व दिग्गज वसीम जाफर…

Last Updated: October 5, 2026 16:31:30 IST