Pawan Khera Anticipatory Bail: सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत मिल गई है. इसके साथ ही कुछ शर्तें भी लगाई गई हैं.
पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
Pawan Khera Anticipatory Bail: सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत मिल गई है. यह राहत उन्हें असम पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री की पत्नी की शिकायत पर दर्ज FIR के मामले में मिली है. सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस एएस चांदुरकर की बेंच ने गुवाहाटी हाई कोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें खेड़ा को राहत देने से इन्कार कर दिया गया था.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले के हालात से राजनीतिक रंजिश की मौजूदगी का संकेत मिलता है, जिसके चलते पव खेड़ा की निजी आज़ादी की सुरक्षा ज़रूरी है. कोर्ट ने टिप्पणी की कि इस मामले में जो आरोप-प्रत्यारोप सामने आ रहे हैं, वे पहली नज़र में राजनीतिक रूप से प्रेरित और ऐसी रंजिश से प्रभावित लगते हैं, न कि ऐसी स्थिति को दर्शाते हैं जिसके लिए हिरासत में पूछताछ की ज़रूरत हो.
ये भी पढ़ें:- वह महान एक्टर जिसने अटल बिहारी वाजपेयी को हराने में निभाया था अहम रोल, भाजपा को चुभती है हार
यहां पर बता दें कि पवन खेड़ा के खिलाफ मानहानि, जालसाजी और आपराधिक साज़िश का यह मामला तब दर्ज किया गया जब उन्होंने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां के पास कई विदेशी पासपोर्ट हैं और विदेशों में उनकी अघोषित संपत्तियां हैं.
इससे पहले असम पुलिस 7 अप्रैल, 2026 को दिल्ली में खेड़ा के घर गई थी, लेकिन वे वहां मौजूद नहीं थे. इसके बाद बाद में खेड़ा ने ट्रांज़िट अग्रिम ज़मानत के लिए तेलंगाना हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया. तेलंगाना हाई कोर्ट ने 10 अप्रैल को उन्हें एक हफ़्ते की राहत दी, ताकि वे अग्रिम ज़मानत के लिए असम की अदालतों में अर्ज़ी दे सकें.
यहां पर बता दें कि 15 अप्रैल को असम सरकार की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना हाई कोर्ट के 10 अप्रैल के आदेश पर रोक लगा दी. इसके बाद 17 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांज़िट ज़मानत की अवधि बढ़ाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने खेड़ा से कहा कि वे इसके बजाय गुवाहाटी हाई कोर्ट में अर्ज़ी दें.
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…
UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…