<

मैसूर सैंडल सोप की ब्रांड एंबेसडर बनीं तमन्ना भाटिया, हो रहा एंटी कन्नड़ विरोध, मंत्री एमबी पाटिल ने बताई उन्हें चुनने की वजह

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया कर्नाटक सोप्स एंड डिटर्जेंट्स लिमिटेड की ब्रांड एंबेसडर बन गई हैं. हालांकि इसके लिए काफी विरोध देखने को मिलता है. वहीं इस मामले को लेकर उद्योग मंत्री एमबी पाटिल ने भी अपना जवाब दिया है.

Tamannah Bhatia: एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने कर्नाटक सोप्स एंड डिटर्जेंट्स लिमिटेड (KSDL) और मैसूर सैंडल सोप के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका संभाल ली है. लोगों ने इसे एंटी-कन्नड़ मानसिकता बताते हुए इसका विरोध करना शुरू कर दिया है. हालांकि कर्नाटक के उद्योग मंत्री एमबी पाटिल ने ये साफ कर दिया है कि से फैसला केवल बिजनेस आधार पर लिया गया है. उन्होंने इस पर बात करते हुए कहा कि ब्रांड की पहुंच को कर्नाटक से बाहर पूरे देश में बढ़ाना है, जिसके लिए ये फैसला लिया गया है. 

मंत्री एमबी पाटिल ने बताया कारण

मंत्री ने कहा कि यह पूरी तरह से KSDL कमेटी का लिया गया एक बिजनेस फैसला है. इसमें राजनीति करने से कोई फायदा नहीं है. उन्होंने बताया कि तमन्ना की पैन-इंडिया अपील और 28 मिलियन से ज्यादा सोशल मीडिया फॉलोअर्स भी उन्हें चुने जाने का बड़ा कारण बना. इसके साथ ही ये भी वजह है कि तमन्ना किसी दूसरी ब्यूटी सोप ब्रांड से नहीं जुड़ी हैं. 

इन मानदंडों पर किया गया फैसला

बता दें कि कर्नाटक सोप्स एंड डिटर्जेंट्स लिमिटेड ने ब्रांड एंबेसडर चुनने के लिए एक कमेटी बनाई थी, जिसमें रजनीकांत भी शामिल थे. ब्रांड एंबेसडर चुनने के लिए कुछ खास मानदंड तय किए गए थे. इनमें सोशल मीडिया रीच, देश में लोकप्रियता, किसी दूसरी साबुन ब्रांड से जुड़ा न हो और एक्सक्लूसिव एंडोर्समेंट की उपलब्धता भी इन शर्तों में शामिल थी.

क्यों चुनी गईं तमन्ना

जानकारी के अनुसार ब्रांड को ‘रॉयल बाथिंग एक्सपीरियंस’ के रूप में दोबारा लॉन्च किया जाना था. इसके लिए शाही और गरिमामय छवि पेश करने वाली एक्ट्रेस की जरूरत थी. इसको देखते हुए तमन्ना का चयन किया गया. उनकी इमेज को एक राजकुमारी जैसा दिव्य बताया गया. ये ब्रांड के नियमों से बिल्कुल मेल खाता था. तमन्ना की पैन-इंडिया अपील और 28 मिलियन से ज्यादा सोशल मीडिया फॉलोअर्स हैं. साथ ही वे किसी सोप ब्रांड से जुड़ी भी नहीं हैं.

इन एक्ट्रेस को छोड़ा पीछे

बता दें कि गैर कन्नड़ को ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुने जाने के कारण काफी विरोध देखने को मिला. इस रेस में दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना, पूजा हेगड़े, श्रीलीला, कियारा आडवाणी जैसी एक्ट्रेस शामिल थीं. 

सोशल मीडिया पर विरोध का सामना

हालांकि तमन्ना भाटिया को चुने जाने के कारण एंटी कन्नड़ विरोध का सामना करना पड़ रहा है. तमन्ना भाटिया को ब्रैंड एंबेसडर चुना जाना कन्नड़ लोगों को पसंद नहीं आया. एक कन्नड़ यूजर ने लिखा कि मुझे पूरा यकीन है कि वह 7cr के मेहनताने के कारण मैसूर सैंडल सोप का इस्तेमाल नहीं करती होगी. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि पूरे भारत में इन्हें कोई कन्नड़ लड़की नहीं मिली. एक ने लिखा कि तमन्ना का मूवी पोस्टर देखकर मुझे लगा कि वो किसी फिल्म का पोस्टर है लेकिन नीचे देखने के बाद पता चला कि ये तमन्ना भाटिया हैं, जो मैसूर सैंडल सोप को एंडोर्स कर रही हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

चोरो का आतंक! लॉक स्कॉर्पियो को खिलौना समझकर उड़ा ले गए बदमाश, वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके भी होश!

बिहार शरीफ में लॉक स्कॉर्पियो की लाइव चोरी का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो!…

Last Updated: March 24, 2026 23:32:00 IST

किसी के दिल की धड़कन बनकर जीवित रहेंगे हरीश राणा, आंखों की कॉर्निया और हार्ट के वॉल्व AIIMS को डोनेट

Harish Rana Organ Donation: गाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा अब इस दुनिया में नहीं…

Last Updated: March 24, 2026 23:25:25 IST

Leander Paes: खेल के मैदान के बाद अब राजनीति की पिच पर उतरेंगे लिएंडर पेस? BJP के साथ सीक्रेट मीटिंग से मचा हड़कंप!

West Bengal Election 2026: क्या बंगाल चुनाव में दिखेगा लिएंडर पेस का जलवा? BJP के…

Last Updated: March 24, 2026 23:11:06 IST

क्या अजिंक्य रहाणे का कटेगा पत्ता? KKR ने रिंकू सिंह को बनाया उपकप्तान, भविष्य में बनेंगे कैप्टन?

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 से पहले बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने रिंकू…

Last Updated: March 24, 2026 21:55:32 IST

काभा एविएशन अकैडमी ने पूरे किए 1 वर्ष, स्टाफ व छात्रों ने मनाया उत्सव

सूरत (गुजरात), मार्च 24: शहर की प्रतिष्ठित संस्था काभा एविएशन अकैडमी ने सफलता पूर्वक अपने…

Last Updated: March 24, 2026 21:13:11 IST

RCB Sold: बदल गया मालिक! राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ RCB बनी सबसे महंगी टीम, जानें कौन है नया बॉस?

RCB चैंपियंस का नया दौर! 17,000 करोड़ की डील के साथ बिड़ला ग्रुप के नाम…

Last Updated: March 24, 2026 21:48:22 IST