Live TV
Search
Home > देश > Tamil Nadu Jailbreak: रात के अंधेरे में 17 कैदी फरार! स्टाफ पर हमला कर मचाई अफरा-तफरी; थेनी जेल में हुआ बड़ा कांड

Tamil Nadu Jailbreak: रात के अंधेरे में 17 कैदी फरार! स्टाफ पर हमला कर मचाई अफरा-तफरी; थेनी जेल में हुआ बड़ा कांड

Tamil Nadu Jailbreak: तमिलनाडु की थेनी सब-जेल से 17 कैदी फरार हो गए. कैदियों ने जेलकर्मियों पर हमला किया. चार कैदी पकड़े गए हैं, जबकि बाकी की तलाश में पुलिस जुटी है.

Written By:
Published: October 27, 2026 08:10:00 IST
Last Updated: October 27, 2026 08:10:00 IST

Mobile Ads 1x1

Tamil Nadu Jailbreak: तमिलनाडु के थेनी जिले की सब-जेल से 17 कैदियों के फरार होने की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि कैदियों ने जेल कर्मचारियों पर हमला करने के बाद फरार होने की योजना को अंजाम दिया. घटना के बाद थेनी और डिंडिगुल जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग शुरू कर दी है और फरार कैदियों को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं. शुरुआती जानकारी के अनुसार, चार कैदियों को पकड़ लिया गया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है.

थेनी जेल से कैसे फरार हुए 17 कैदी?

पुलिस के मुताबिक, सभी 17 कैदी एक ही सेल में बंद थे. उन्होंने जेल से भागने के लिए पहले से योजना बनाई थी. बताया जा रहा है कि एक कैदी ने तबीयत खराब होने का नाटक किया. उसकी जांच करने के लिए जेलकर्मी जैसे ही सेल के अंदर पहुंचे, कैदियों ने उन पर हमला कर दिया. इसके बाद कैदी जेल से फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और जेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई. अधिकारियों ने फरार कैदियों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं.

पुलिसकर्मियों पर हमला, तीन घायल

इस घटना में ग्रेड-II पुलिसकर्मी थंगापांडी के सिर में गंभीर चोट आई है. उन्हें इलाज के लिए जी. विलाक्कु सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमले में दो अन्य पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है. घायल कर्मचारियों का इलाज कराया जा रहा है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कैदियों ने भागने की योजना कैसे बनाई और जेल की सुरक्षा में कहां चूक हुई.

16 चेक पोस्ट पर जांच, केरल पुलिस भी अलर्ट

कैदियों के फरार होने के बाद डिंडिगुल जिले में 16 चेक पोस्ट बनाकर वाहनों और आने-जाने वाले लोगों की जांच की जा रही है. थेनी और आसपास के इलाकों में भी पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं. पुलिस को आशंका है कि फरार कैदी केरल की ओर भाग सकते हैं. इस वजह से केरल पुलिस को भी सतर्क कर दिया गया है. तमिलनाडु से केरल जाने वाले रास्तों पर निगरानी बढ़ाई गई है.

ये भी पढ़ें: SIR पर सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग का जवाब, ज्ञानेश कुमार को लेकर कही ये बात, जानें हलफनामे में क्या-क्या कहा

फरार कैदियों की तलाश में जुटीं 17 टीमें

पुलिस ने फरार कैदियों को पकड़ने के लिए 17 टीमें गठित की हैं. अधिकारियों के अनुसार, चार कैदियों को पकड़कर उनसे पूछताछ की जा रही है, ताकि बाकी कैदियों के बारे में सुराग मिल सके. इडुक्की, मदुरै, डिंडिगुल और थेनी में कैदियों की तस्वीरें भी साझा की गई हैं. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को फरार कैदियों के बारे में जानकारी मिले, तो तुरंत अधिकारियों को सूचित करें. फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता सभी फरार कैदियों को पकड़ना और इलाके में सुरक्षा बनाए रखना है. मामले की जांच जारी है

ये भी पढ़ें: .Post Office RD Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में छोटी बचत से बनाएं मोटा फंड, जानें पोस्ट ऑफिस RD का पूरा गणित

MORE NEWS