Telangana Congress Leader: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पुरुष ने महिला को पहले थप्पड़ मारा. इसके बाद उसने उस पुरुष को थप्पड़ मारा. फिर पुरुष ने महिला को थप्पड़ मारा और उसके बाल खींचकर जमीन में गिरा दिया.
तेलंगाना में कांग्रेस लीडर ने महिला को मारा थप्पड़
Telangana Congress Leader: तेलंगाना के नलगोंडा जिले से सामने आए एक वीडियो ने सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है. वीडियो में कांग्रेस नेता अमरनाथ गौड़ ने एक महिला को थप्पड़ मारा और फिर बाल खींचकर जमीन पर गिरा दिया. देवराकोंडा विधानसभा क्षेत्र के मल्लेपल्ली गांव में ग्राम सभा के दौरान कांग्रेस नेता अमरनाथ गौड़ पर एक दलित महिला के साथ कथित तौर पर बदसलूकी और मारपीट करने का आरोप लगा है. दावा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि महिला के साथ सबके सामने थप्पड़ मारने और बाल पकड़कर घसीटने जैसी हरकत की गई.
घटना को लेकर आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है. AAP की ओर से सवाल उठाया गया कि कांग्रेस शासित तेलंगाना में महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार आखिर कैसे हो सकता है. पार्टी ने इस कथित घटना को महिलाओं की गरिमा और सम्मान से जोड़ते हुए कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल खड़े किए हैं.
जानकारी के मुताबिक, मल्लेपल्ली गांव में ग्राम सभा का आयोजन किया गया था. इसी दौरान महिलाओं के बचत समूह के फंड को लेकर कांग्रेस नेता अमरनाथ गौड़ और VOA माधवी के बीच तीखी बहस होने लगी. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि वहां मौजूद लोगों के सामने कथित तौर पर महिला के साथ हाथापाई की गई.
Rahul Gandhi ji, What is happening in Congress-ruled Telangana? Your leaders are slapping women. THIS IS NOT SMASHING THE PATRIARCHY. THIS IS SMASHING WOMEN’S DIGNITY. Congress leader Amarnath Goud from Devarakonda constituency of Nalgonda district allegedly slapped and dragged a Dalit woman by her hair in full public view. During a Gram Sabha in Mallepalli village, Goud got into a heated argument with VOA Madhavi over funds belonging to a women’s savings group. This is political arrogance, abuse and humiliation. And as always, you are nowhere to be seen and completely silent on the issue. Absolutely pathetic.
— AAP (@AamAadmiParty) October 5, 2026
मामले को लेकर AAP ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सीधे निशाने पर लिया. पार्टी की ओर से सवाल किया गया कि कांग्रेस शासित तेलंगाना में महिलाओं के साथ इस तरह का कथित व्यवहार कैसे हो सकता है. AAP ने आरोप लगाया कि यह सिर्फ एक महिला के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला नहीं, बल्कि राजनीतिक सत्ता के कथित अहंकार और महिलाओं की गरिमा से जुड़ा गंभीर सवाल है. पार्टी ने राहुल गांधी की चुप्पी पर भी सवाल उठाते हुए पूछा कि जब कांग्रेस के किसी नेता पर महिला के साथ इस तरह की हरकत का आरोप लगे तो पार्टी नेतृत्व की जवाबदेही कहां है? AAP ने राहुल गांधी को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान और पितृसत्ता के खिलाफ लड़ाई की बात करने वाली कांग्रेस के शासन वाले राज्य में अगर किसी महिला के साथ सार्वजनिक रूप से कथित मारपीट होती है, तो यह बेहद गंभीर विषय है.
ये भी पढ़ें: Guwahati Night Club Case: बिना कपड़े फर्श पर पड़ी महिला, फिर हैवानों ने की ऐसी हरकत; नाइट क्लब दरिंदगी की हदें पार
Mad Sandhu Murder Case: इंफ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर…
Kanpur News: कानपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सरकारी डॉक्टर…
India Next ODI Match: रोहित-कोहली ने वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन अब…
Team India October Schedule: भारतीय टीम हाल ही में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर…
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतों के गिरने का सिलसिला नहीं थम रहा है. इसी…
DLF Mall: नोएडा के DLF मॉल में एक महिला को चोरी करते हुए पकड़ा गया.…