Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां मंगलवार सुबह एक 45 वर्षीय YouTube न्यूज़ चैनल रिपोर्टर की हत्या कर दी. उनकी हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उनकी पत्नी ने की है. कहा जा रहा है कि घरेलू कलेश के बाद पत्नी ने सिल-बट्टे से मारकर पति की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है.
मृतक की पहचान 45 वर्षीय वैद्य मोहन के तौर पर हुई है. वहीं हत्या का आरोप उनकी 40 वर्षीय पत्नी जमुना के तौर पर हुई है. कहा जा रहा है कि हत्या के समय दोनों पति-पत्नी के साथ ही उनकी 17 वर्षीय बेटी सिंधु घर पर ही मौजूद थीं.
कहासुनी के बाद हुई हत्या
कहा जा रहा है कि दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया. इसी दौरान पत्नी ने गुस्से में पास रखे सिल-बट्टे से पति पर हमला कर दिया. इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. इस हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई.
Wife Kills Husband by Beating Him with a Rock
Horrific Incident on #Telangana #Mancherial Ashok Road
Husband Mohan (45), Working as a Reporter in a #YouTube Channel
Information Suggests That His Wife Jamuna (40) Killed Him Due to Suspicions and Harassment
Full Details of This… pic.twitter.com/mjqvaESZG0
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) September 29, 2026
पुलिस ने दी जानकारी
इस मामले में रामागुंडम पुलिस कमिश्नर अंबर किशोर झा ने जानकारी दी है. उन्हें बताया कि पुलिस को हत्या की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया. इसके साथ ही मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. शुरुआती जांचमें सामने आया है कि घरेलू झगड़े के कारण विवाद हुआ, जो जानलेवा बन गयाय वहीं इस मामले की आगे की जांच की जा रही है.
20 साल की शादी का खौफनाक अंत
बता दें कि पुलिस परिवार के सदस्यों व अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार, मोहन और जमुना की शादी को लगभग 20 साल हो चुके थे. हमले के पीछे का असली मकसद और मोहन की मौत तक ले जाने वाली घटनाओं का क्रम अभी आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं हो पाया है. वहीं इस हत्या की खबर ने इलाके और स्थानीय मीडिया जगत में हड़कंप मच गया है. मोहन एक YouTube न्यूज़ चैनल के लिए रिपोर्टर के तौर पर काम कर रहे थे. पुलिस ने कहा कि जांच आगे बढ़ने पर और विवरण सामने आएंगे.