<
Categories: देश

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया. पत्नी ने पास में रखे सिल-बट्टे से अपने पति की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है.

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां  मंगलवार सुबह एक 45 वर्षीय YouTube न्यूज़ चैनल रिपोर्टर की हत्या कर दी. उनकी हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उनकी पत्नी ने की है. कहा जा रहा है कि घरेलू कलेश के बाद पत्नी ने सिल-बट्टे से मारकर पति की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है. 

मृतक की पहचान 45 वर्षीय वैद्य मोहन के तौर पर हुई है. वहीं हत्या का आरोप उनकी 40 वर्षीय पत्नी जमुना के तौर पर हुई है. कहा जा रहा है कि हत्या के समय दोनों पति-पत्नी के साथ ही उनकी 17 वर्षीय बेटी सिंधु घर पर ही मौजूद थीं.

कहासुनी के बाद हुई हत्या

कहा जा रहा है कि दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया. इसी दौरान पत्नी ने गुस्से में पास रखे सिल-बट्टे से पति पर हमला कर दिया. इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. इस हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई.

पुलिस ने दी जानकारी

इस मामले में रामागुंडम पुलिस कमिश्नर अंबर किशोर झा ने जानकारी दी है. उन्हें बताया कि पुलिस को हत्या की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया. इसके साथ ही मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. शुरुआती जांचमें सामने आया है कि घरेलू झगड़े के कारण विवाद हुआ, जो जानलेवा बन गयाय वहीं इस मामले की आगे की जांच की जा रही है. 

20 साल की शादी का खौफनाक अंत

बता दें कि पुलिस परिवार के सदस्यों व अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार, मोहन और जमुना की शादी को लगभग 20 साल हो चुके थे. हमले के पीछे का असली मकसद और मोहन की मौत तक ले जाने वाली घटनाओं का क्रम अभी आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं हो पाया है. वहीं इस हत्या की खबर ने इलाके और स्थानीय मीडिया जगत में हड़कंप मच गया है. मोहन एक YouTube न्यूज़ चैनल के लिए रिपोर्टर के तौर पर काम कर रहे थे. पुलिस ने कहा कि जांच आगे बढ़ने पर और विवरण सामने आएंगे.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST

UP Crime: स्कूल कैंपस में खून से लथपथ मिले प्रिंसिपल और टीचर पत्नी, कुल्हाड़ी से काटकर डबल मर्डर; सामने आया चुनाव का एंगल!

UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…

Last Updated: September 29, 2026 17:44:55 IST

भारत-म्यांमार सीमा पर फिर बढ़ी हलचल, असम राइफल्स की टीम पर हमला, एक जवान शहीद, 4 घायल

Assam Rifles: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास 21 असम राइफल्स…

Last Updated: September 29, 2026 17:59:35 IST

Rajasthan News: ATM काटने घुसे चोर, पीछे से पुलिस ने किया धप्पा; मजे ले रहे यूजर्स

Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में दो चोर चोरी करने के लिए एटीएम में घुसे…

Last Updated: September 29, 2026 17:39:18 IST

IND vs WI 2nd ODI Weather Forecast: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे? जानिए क्या कहती है गुवाहाटी की वेदर रिपोर्ट

IND vs WI 2nd ODI Weather: भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम…

Last Updated: September 29, 2026 17:33:17 IST