<

3 बच्चों समेत 6 लोगों की हत्या में नया मोड़! संदिग्ध अवस्था में आरोपी की मिली लाश; पुलिस 60 घंटे से कर रही थी तलाश

Telangana Serial Killer: तेलंगाना में 6 लोगों की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी की लाश मिली है. जिसके लिए पुलिस 60 घंटे से तलाशी अभियान चला रही थी.

Telangana Crime: POCSO मामले के आरोपी राज कुमार, जिस पर तीन बच्चों समेत छह लोगों की हत्या का आरोप था, उसे पकड़ने के लिए 60 घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद सोमवार दोपहर पुलिस को रंगारेड्डी जिले के कोथुर मंडल के पंजारला गांव में उसकी लाश मिली. इस घटना की पुष्टि करते हुए फ्यूचर सिटी पुलिस कमिश्नर तरुण जोशी ने बताया कि राज कुमार की लाश के पास कीटनाशक की एक बोतल मिली, जिससे पुलिस को शक है कि उसने आत्महत्या की है.

जब फ्यूचर सिटी पुलिस राज कुमार की बड़े पैमाने पर तलाश कर रही थी और उन्हें कोई ठोस सुराग नहीं मिल रहा था, तभी उन्हें एक स्थानीय ग्रामीण का ‘डायल-100’ कॉल आया.

ग्रामीण ने पुलिस को दी थी सूचना

ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया कि एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट के अंदर एक अनजान आदमी की लाश पड़ी है. जब स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें पता चला कि मरने वाला व्यक्ति राज कुमार ही था, जिसकी वे पिछले ढाई दिनों से तलाश कर रहे थे. वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना मिलने के बाद वे तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की.

यह भी पढ़ें –  40 साल पुराना पेड़ गिरा तो खुल गई 85 साल के बुजुर्ग की किस्मत! आंगन में मिला ऐसा खजाना, देखकर रह गए दंग

क्या है पूरा मामला?

शुक्रवार रात राज कुमार कथित तौर पर एक 16 साल की लड़की के घर गया, जिसके परिवार ने मई में उसके खिलाफ POCSO का मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने बताया कि उसने लड़की की मां और दादी की हत्या कर दी और फिर लड़की को जबरदस्ती अपनी कार में बिठाकर ले गया. जांचकर्ताओं ने बताया कि वह लड़की को पास की एक झील के पास ले गया, जहां उसने कथित तौर पर चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी. उसके बाद वह अपने घर लौटा और वहां भी उसने अपनी पत्नी और दो छोटे बेटों की हत्या कर दी.

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस ने बताया कि बाद में राज कुमार ने अपने पिता को फोन किया और बताया कि उसने छह लोगों की हत्या कर दी है और वह भी आत्महत्या करने जा रहा है. इसके बाद उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया, जिससे बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू हुआ. यह तलाशी अभियान सोमवार दोपहर करीब 3 बजे खत्म हुआ, जब पंजारला गांव में एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट के अंदर ऊंची घास के बीच उसकी लाश मिली. पुलिस मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जबकि मामले की आगे की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें – Mussoorie Crime: जब जमीन पर बिना कपड़ों के पड़ी थी पत्नी, कमरे में क्या कर रहा थ पति? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलेंगे सारे राज

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST

Gold Price 24 October 2026: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गिर गए दाम, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…

Last Updated: October 24, 2026 10:06:20 IST

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST

Petrol Diesel Price Today: 24 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? टंकी फुल कराने से पहले जान लें दिल्ली से मुंबई तक के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…

Last Updated: October 24, 2026 07:46:29 IST