Thane Murder Case: महाराष्ट्र के ठाणे में सोने की चेन के लालच में दो दोस्तों ने एक का कत्ल कर दिया. इसके बाद दृश्यम फिल्म की तरह उसकी लाश को ठिकाने लगाया. फिर उसका मोबाइल बस में फेंक दिया.
ठाणे में दोस्त ने किया कत्ल
Thane Murder Case: महाराष्ट्र के ठाणे में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां सोने की एक चेन के लालच में दो नाबालिगों पर अपने ही 17 वर्षीय दोस्त प्रज्योत कांबले की हत्या करने का आरोप है. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने वारदात के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए फिल्म ‘दृश्यम’ जैसी साजिश रचने की कोशिश की. उन्हें लगा कि वे सबूत मिटाकर बच निकलेंगे लेकिन सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच ने उनकी कहानी की परतें खोल दीं.
प्रज्योत ठाणे के ब्रह्मांड के आजाद नगर इलाके में रहता था. 24 सितंबर की शाम करीब सात बजे वह अचानक लापता हो गया. परिवार ने उसकी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. अगले दिन उसके पिता ने कासारवडवली पुलिस स्टेशन में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और प्रज्योत के दोस्तों से पूछताछ की.
जांच के दौरान प्रज्योत के एक दोस्त ने पुलिस को बताया कि वह किसी अनजान लड़के के साथ बाइक पर घोड़बंदर की तरफ गया था. हालांकि, पुलिस को इस बयान पर संदेह हुआ. इसके बाद उस रास्ते पर लगे करीब 80 से 90 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. फुटेज से दोस्त की बताई कहानी की पुष्टि नहीं हुई. मोबाइल लोकेशन और दूसरे तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस ने दोबारा पूछताछ की, जिसके बाद कथित साजिश का खुलासा हुआ.
पुलिस के मुताबिक, प्रज्योत के गले में सोने की चेन थी, जिसे हासिल करने के लिए उसके दो नाबालिग दोस्तों ने कथित तौर पर हत्या की योजना बनाई. बताया जा रहा है कि एक आरोपी को अपना जन्मदिन मनाने के लिए पैसे चाहिए थे. वहीं दूसरा बाइक खरीदना चाहता था. 24 सितंबर को दोनों सिगरेट पीने के बहाने प्रज्योत को ब्रह्मांड फेज-2 के पास सुनसान झाड़ियों वाले इलाके में ले गए. आरोप है कि वहां चाकू और पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई.
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहचान और सबूत मिटाने के लिए शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. जांच को भटकाने के इरादे से प्रज्योत का मोबाइल फोन भी बस में फेंक दिया गया, ताकि उसकी लोकेशन से सुराग न मिले. हालांकि, पुलिस की तकनीकी जांच ने उनकी कोशिशों को नाकाम कर दिया.
ये भी पढ़ें: बिना वसीयत मर गया पति, पत्नी और बच्चों में हुई संपत्ति की लड़ाई, पत्नी ने मुकदमे में जीत लिए 22 करोड़ रुपये
FSSAI food safety violations: FSSAI की जांच में तीन कंपनियों के सामान में खामियां मिली…
Rise and Fall 2: 'राइज एंड फॉल 2' में पवन सिंह की वापसी की चर्चाएं…
Kanya Pujan 2026: कन्या पूजन 2026 में जानें अष्टमी-नवमी की तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि…
Bigg Boss 20: इस वीकेंड के वार पर सलमान खान स्काउट के कान में थूकने…
Honey Singh Controversy: रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह के एक कॉन्सर्ट में आपत्तिजनक…
Kanpur Metro: कानपुर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. जल्द ही उन्हें जाम…