Honey Singh Controversy: रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह के एक कॉन्सर्ट में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल उनसे पूछताछ कर रही है. बीते दिन लगभग दो घंटे तक पूछताछ हुई. वहीं आज एक बार फिर उन्हें बुलाया गया है.
रैपर हनी सिंह
Honey Singh Controversy: रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. एक कॉन्सर्ट के दौरान कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल उनसे पूछताछ कर रही है. शुक्रवार को हनी सिंह मुंबई स्थित साइबर सेल के कार्यालय पहुंचे, जहां अधिकारियों ने उनसे दो घंटे से ज्यादा समय तक सवाल-जवाब किए. पूछताछ के बाद जब वह बाहर निकले, तो मीडिया ने उनसे इस मामले पर प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की लेकिन उन्होंने किसी सवाल का जवाब नहीं दिया और वहां से चले गए. आज शनिवार को भी उन्हें पेश होने के लिए बुलाया गया है.
यह पूरा मामला जनवरी 2026 में दिल्ली में हुए एक कॉन्सर्ट से जुड़ा है. आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान हनी सिंह ने दिल्ली की सर्दी का जिक्र करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इस टिप्पणी पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया. कार्यक्रम से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा और मामले ने तूल पकड़ लिया.
वीडियो सामने आने के बाद एक शिकायतकर्ता ने महाराष्ट्र साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी. इसी शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई. जांच एजेंसी हनी सिंह का बयान दर्ज कर घटना से जुड़ी जानकारी हासिल करना चाहती है. इसी सिलसिले में उन्हें पूछताछ के लिए कई बार समन भेजे गए.
अधिकारियों के मुताबिक, इससे पहले हनी सिंह को तीन बार समन भेजा गया था लेकिन वह विदेश में होने का हवाला देकर पेश नहीं हुए. सितंबर में साइबर सेल ने उन्हें अंतिम रिमाइंडर भी भेजा था. इसमें 5 अक्टूबर को सुबह 11 बजे मुंबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर स्थित कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे.
इसके बाद जांच एजेंसी ने हनी सिंह को 16 अक्टूबर को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो अगर वे इस बार भी पेश नहीं होते, तो उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी करने की प्रक्रिया शुरू करने पर विचार किया जा रहा था. हालांकि हनी सिंह जांच अधिकारियों के सामने पेश हो गए और उनसे दो घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई.
Thane Murder Case: महाराष्ट्र के ठाणे में सोने की चेन के लालच में दो दोस्तों…
Kanpur Metro: कानपुर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. जल्द ही उन्हें जाम…
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…
Kota Allen Coaching Fight: राजस्थान के कोटा में छात्रों के बीच मामूली विवाद ने हिंसा…
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने तलाक के बाद के मुश्किल दौर पर खुलकर बात की.…
प्रतापगढ़ में एक 45 वर्षीय बर्तन व्यापारी की कथित तौर पर हत्या कर दी गई,…