Live TV
Search
Home > देश > Today Weather: राजधानी और आस-पास के इलाकों में रहेगी धूप, UP और पहाड़ी क्षेत्रों में करवट बदलेगा मौसम, तेज बारिश का पूर्वानुमान

Today Weather: राजधानी और आस-पास के इलाकों में रहेगी धूप, UP और पहाड़ी क्षेत्रों में करवट बदलेगा मौसम, तेज बारिश का पूर्वानुमान

Today Weather 22 September 2026: दिल्ली और आसपास के NCR इलाके में फिलहाल बारिश का कोई अनुमान नहीं है. दिन में धूप खिली रहेगी और मौसम काफी हद तक सूखा रहेगा. हालांकि उत्तर प्रदेश और पहाड़ी राज्यों में बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-09-22 12:07:39

Mobile Ads 1x1

Today Weather 22 September 2026: मानसून के आखिरी दौर में, मौसम एक बार फिर से करवट ले सकता है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज, 22 सितंबर को उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 14 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. 

वहीं राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पिछले 2 हफ़्तों से बारिश नहीं हुई है और 22 सितंबर को भी धूप खिली रहने की संभावना जताई गई है.

आज दिल्ली-NCR में मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली और आसपास के NCR इलाके में फिलहाल बारिश का कोई अनुमान नहीं है. दिन में धूप खिली रहेगी और मौसम काफी हद तक सूखा रहेगा.

उत्तर भारत के दूसरे राज्यों का हाल

उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में आज दोपहर के बाद आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने की उम्मीद है. इससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खतरा बढ़ सकता है. राजस्थान के कुछ इलाकों में आज हल्की बारिश और तेज आंधी-तूफान आ सकता है.

उत्तराखंड और हिमाचल में मौसम

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, चमोली और नैनीताल में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं. हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में भी हल्की बारिश की उम्मीद है. पंजाब में अभी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है और मौसम साफ रहेगा.

बिहार, झारखंड और बंगाल में मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 22 से 26 सितंबर तक बिहार के ज़्यादातर हिस्सों में खासतौर पर उत्तरी बिहार में भारी बारिश की उम्मीद है. वहीं झारखंड में 30 से 50 km/h की स्पीड से हवाएं चलेंगी. ओडिशा में भी आज बिजली और गरज के साथ भारी बारिश की उम्मीद है. इसके अलावा सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल में पूरे हफ्ते बारिश जारी रहेगी.

मध्य भारत की स्थिति

मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में 23 से 26 सितंबर तक और पश्चिमी हिस्से में 25 से 26 सितंबर तक भारी बारिश होगी. छत्तीसगढ़ में पूरे हफ्ते बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के दक्षिणी हिस्सों में, खासकर 24 सितंबर को रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में 22 से 26 सितंबर के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, तमिलनाडु, रायलसीमा, केरल और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में 22 से 26 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है. कर्नाटक में 26 सितंबर को भारी बारिश की उम्मीद है.

MORE NEWS