Union Cabinet Big Decisions: केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 4 बड़े फैसले लिए गए. जिसमें सरकार ने उद्योग, कृषि, सड़क परिवहन और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों के लिए ₹54,926 करोड़ की वित्तीय सहायता को मंज़ूरी दी है.
प्रधाममंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 4 बड़े फैसले लिए गए.
Union Cabinet Big Decisions: आज यानी बुधवार (18 मार्च, 2026) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में भारतीय अर्थव्यवस्था को नई गति देने के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए. सरकार ने उद्योग, कृषि, सड़क परिवहन और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों के लिए ₹54,926 करोड़ की वित्तीय सहायता को मंज़ूरी दी है.
बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन योजनाओं के दूरगामी प्रभावों के बारे में बताया.
BHAVYA योजना (₹33,660 करोड़): ‘भारत औद्योगिक विकास योजना’ (BHAVYA) को सबसे ज्यादा आवंटन मिला है, जिसका उद्देश्य देश के भीतर एक औद्योगिक क्रांति लाना और विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देना है. इसका लक्ष्य भारत को एक वैश्विक विनिर्माण केंद्र में बदलना है.
किसानों के लिए MSP सहायता (₹11,712 करोड़): कपास उगाने वाले किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए 2023-24 सीज़न के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) प्रावधानों की दिशा में एक बड़ी राशि आवंटित की गई है.
NH-927 का विस्तार (₹6,969 करोड़): उत्तर प्रदेश में बाराबंकी-बहराइच खंड को 4-लेन राजमार्ग में अपग्रेड करने की परियोजना को हरी झंडी मिल गई है. यह पहल क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और व्यापार को काफी मजबूत करेगी.
लघु जलविद्युत विकास (₹2,585 करोड़): नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एक कदम आगे बढ़ाते हुए सरकार ने लघु जलविद्युत परियोजनाओं के विकास के लिए धन आवंटित किया है, जो देश के स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों को प्राप्त करने में योगदान देगा.
वर्ल्ड रिकॉर्ड वाले डांडिया नवरात्रि में गुरु-आचार्य, मेयर, अधिकारियों और भाजपा के गुजरात संगठन महामंत्री…
Shiva Sharma Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के बाद से उसकी कथित…
JNU Students Hunger Strike: JNU में पिछले 17 दिनों से चल रही छात्रों की भूख…
Delhi Cockroach Effigy: दिल्ली के पीतमपुरा में दशहरे से पहले रावण के पुतले के साथ…
पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…
Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सातवें नंबर…