UP Crime: सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक वीडियो सामने आया है. इसमें कुछ लोग एक पुरुष का आदा सिर मुंडवाकर उसे पेड़ से बांधे हुए नजर आ रहे हैं. आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई और उसे पेशाब पिलाया गया.
अलीगढ़ क्राइम न्यूज
UP Crime: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक के साथ भीड़ मारपीट करती दिखाई दे रही है. वीडियो में युवक के सिर के आधे बाल और दाढ़ी-मूंछ काटी गई हैं. इसके बाद उसके चेहरे पर कालिख पोतकर उसे पेड़ से बांधा गया और चप्पलों से पीटा गया. आरोप है कि भीड़ ने युवक को पेशाब भी पिलाया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी.
यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के अकराबाद थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. घटना दुभिया बंजारा के सतभैया मोहल्ले की है. जानकारी के मुताबिक, 24 सितंबर को खैर इलाके के बिलखोरा गांव का रहने वाला एक युवक अपनी बहन की ससुराल आया था.
अलीगढ़ : एक युवक को अपनी बहन की शादीशुदा देवरानी से प्रेम हो गया। घर आने जाने के बहाने दोनों लोग एक दूसरे से मिलते रहे। एक दिन घर वालों ने दोनों को रंगे हाथ धर लिया।
जिसके बाद महिला को जमकर पीटा गया। युवक को भी पेड़ से बांध कर पीटा, आधी मूंछ-दाढ़ी काट दी गयी और उसके बाद महिला… pic.twitter.com/971TDzPQzN
— Ashish Paswan (@ashishpaswan0) September 27, 2026
बताया जा रहा है कि युवक का अपनी बहन की देवरानी से प्रेम प्रसंग था. दोनों पहले से शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं. कुछ समय पहले दोनों के घर से चले जाने की बात भी सामने आई थी. लगभग 15 दिन बाद लौटने पर गांव में पंचायत हुई और दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था. गुरुवार को मामला उस वक्त बिगड़ गया, जब कुछ लोग जंगल की तरफ मवेशी चराने पहुंचे. आरोप है कि वहां युवक और महिला को आपत्तिजनक हालत में देखा गया. इसके बाद कुछ ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया. देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई और युवक के साथ मारपीट शुरू हो गई.
वायरल वीडियो में युवक के बाल काटने, चेहरा काला करने और उसे पेड़ से बांधने के दृश्य दिखाई दे रहे हैं. उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की गई. एक महिला पर उसे पेशाब पिलाने का आरोप भी लगाया गया है. वीडियो में महिला के साथ भी कथित तौर पर अभद्रता होती दिखाई दे रही है. पुलिस के मुताबिक, पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. अकराबाद इंस्पेक्टर पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि चार महिलाओं समेत सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर भी कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें: Jharkhand News: फुटबॉल खेलते-खेलते लगी टक्कर और दर्दनाक मौत; वीडियो वायरल, अब मचा हंगामा
Delhi Najafgarh Factory Fire: फिलहाल, किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर…
Love Rashifal 09 November 2026 Today Horoscope: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, सोमवार (09 नवंबर 2026)…
Jagdalpur Gold Jewellery Theft: रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाएं बच्चों के साथ कस्टमर बनकर मोती ज्वेलर्स…
UP Crime: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि फांसी लगाने से पहले उसका गला घोंटा गया…
Kanpur House Roof Collapse: हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और…
Anant Singh Daughter Wedding VIP Guest List: अनंत सिंह ने रविवार को अनाउंस किया कि…