<
Categories: देश

UP International Trade Show: नोएडा-ग्रेनो में सफर करने से पहले चेक करें रूट, 24 से 29 सितंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन

UP International Trade Show: ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का आयोजन किया जा रहा है. इसको देखते हुए 24 से 29 सितंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन होने वाला है. नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने रूट जारी किया है.

UP International Trade Show: अगर आप नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रहते हैं और घर से काम के लिए निकलते हैं, तो ये खबर खास आपके लिए है. 25 सितंबर से 29 सितंबर 2026 तक ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में कई बड़े मेहमान शिरकत करने वाले हैं. इस बात को ध्यान में रखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने रूट जारी किया है. 

इसको देखते हुए 24 सितंबर से 29 सितंबर 2026 तक रोजाना सुबह 7 बजे से 11 बजे तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और कार्यक्रम स्थल के आसपास के रास्तों पर भारी वाहनों, मध्यम वाहनों और हल्के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. हालांकि जो वाहन दूध, सब्जियां, फल जैसी जरूरी चीजें और चिकित्सकीय वाहनों को एंट्री मिलेगी.

कहां होगी पार्किंग?

  • अगर आप अपने वाहन से आ रहे हैं, तो आपको उसे पार्क करने की जरूरत होगी. इसके लिए आपको नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से एक्सपोमार्ट जाने वाले हिन्डन कट से सर्विस रोड की तरफ से संस्कृति मंत्रालय तिराहा, फिर पुस्ता रोड और एक्यूरेट कॉलेज तिराहे से होते हुए नासा बड़े गोलचक्कर की पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर सकेंगे. इसके बाद आप एक्सपोमार्ट जा सकेंगे.
  • अगर आप सूरजपुर की तरफ से जा रहे हैं, तो आप एलजी गोलचक्कर से शारदा गोलचक्कर होते हुए नासा बड़े गोलचक्कर की पार्किंग में गाड़ी पार्क कर सकेंगे.
  • परीचौक की तरफ से जाने वाले वाहनों को भी एलजी गोलचक्कर से होते हुए शारदा गोलचक्कर जाना है. वहां से नासा बड़े गोलचक्कर की पार्किंग में गाड़ी पार्क कर सकेंगे.
  • वहीं अगर आप चाहें, तो परीचौक की तरफ से आते हुए जगतफार्म गोलचक्कर से ईशान कॉलेज के पास का सर्विस रोड लें. यहां से जीएल बजाज की ओर जाने वाले मार्ग से नासा बड़े गोलचक्कर की तरफ जाएं. वहां आप अपनी गाड़ी को पार्क कर सकेंगे.
  • जब नासा बड़े गोलचक्कर पर बनी पार्किंग फुल हो जाएगी, तो KCC, जुबलिएंट और यूनाइटेड कॉलेज परिसर में बनी पार्किंग को पार्किंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.

पार्किंग से बाहर इस रास्ते से होगा एग्जिट

कार्यक्रम खत्म होने के बाद वाहनों के जाने के लिए अलग रूट तय किया गया है. एक्सपोमार्ट में कार्यक्रम खत्म होने के बाद वाहन पार्किंग स्थल से निकलकर शारदा गोलचक्कर, एलजी गोलचक्कर, सूरजपुर और कच्ची सड़क तिराहे के रास्ते कुलेसरा, फेस 2, ककराला, सोरखा और पर्थला चौक होते हुए जा सकेंगे. इसके अलावा आप फेस 2, NSEZ के रास्ते फ्लाईओवर लेते हुए सीधे सेक्टर 37 की तरफ जा सकेंगे. इसके अलावा जो वाहन चालक दिल्ली और गाजियाबाद की तरफ जाना चाहते हैं, वे पार्किंग स्थल से शारदा गोलचक्कर, एलजी गोलचक्कर और साकीपुर गोलचक्कर होते हुए तिलपता गोलचक्कर और दादरी होते हुए NH-24/09 से अपने रास्ते जा सकेंगे.

ईस्टर्न पेरिफेरल पर कैसे जाएंगे?

जो वाहन चालक ईस्टर्न पेरिफेरल पर जाना चाहते हैं, तो पार्किंग स्थल से निकलकर शारदा गोलचक्कर, एलजी गोलचक्कर और साकीपुर गोलचक्कर के रास्ते 130 मीटर रोड होते हुए सिरसा गोलचक्कर से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर जा सकेंगे. यमुना एक्सप्रेसवे पर जाने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल से शारदा गोलचक्कर, एलजी गोलचक्कर होते हुए आसियाना गोलचक्कर की तरफ से डेल्टा-3 गोलचक्कर, बीटा-2 गोलचक्कर और लेबर चौक होते हुए डेल्टा-01 गोलचक्कर, ITBP गोलचक्कर, पी-3 गोलचक्कर और IFS विला गोलचक्कर होते हुए जीरो प्वाइंट से यमुना एक्सप्रेसवे जा सकेंगे.

ट्रैफिक समस्या होने पर कैसे करें संपर्क?

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ट्रेड शो के दौरान ज्यादातर मेट्रो सुविधाओं का इस्तेमाल करें ताकि सड़क पर जाम से बचा सके. घर से निकलने से पहले थोड़ा ज्यादा समय लेकर चलें. अगर ट्रैफिक से संबंधित कोई समस्या होती है, तो गौतमबुद्धनगर यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकेंगे.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST

Union Cabinet Meeting: मोदी कैबिनेट का रेलवे कर्मचारियों को दीवाली पर बड़ा तोहफा, मिलेगा बोनस, इन योजनाओं के बदलेंगे नाम

Union Cabinet Meeting Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों…

Last Updated: October 14, 2026 18:07:57 IST

IPL 2027 Trade: सनराइजर्स हैदराबाद में लौटे टी. नटराजन, दिल्ली कैपिटल्स में गए जीशान अंसारी; जानें पूरी डील

IPL 2027 से पहले बड़ा खिलाड़ी ट्रेड हुआ है। टी. नटराजन ₹5 करोड़ में सनराइजर्स…

Last Updated: October 14, 2026 17:52:32 IST

Meerut Neela Drum Case: नीला ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा

Meerut Blue Drum Case: मुस्कान ने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की…

Last Updated: October 14, 2026 17:24:38 IST

अमिताभ बच्चन पर डॉ. विनीत चौधरी की पुस्तक ‘ए फॉर अमिताभ’ दिल्ली में लॉन्च हुई

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर…

Last Updated: October 14, 2026 16:22:14 IST