UPSC Result Controversy: UPSC 2025 रिजल्ट में 301वीं रैंक को लेकर छिड़ी जंग! दो 'आकांक्षा सिंह' और एक ही रैंक के दावे ने सबको चौंकाया. जानें PIB ने किसे बताया असली टॉपर और क्या है सच?
PIB ने पोस्ट कर बताया कौन है असली आकांक्षा सिंह
Akanksha Singh Rank 301: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस 2025 के रिजल्ट शुक्रवार को जारी किया गया. इस बीच, UPSC 2025 रिजल्ट में 301वीं रैंक को लेकर इंटरनेट पर भारी विवाद मचा है.. अलग-अलग राज्यों की दो महिलाओं ने यह रैंक हासिल की है. दोनों महिलाओं का नाम आकांक्षा सिंह है. दोनों आकांक्षा सिंह ने UPSC एग्जाम में 301वीं रैंक हासिल की है. एक तरफ, बिहार के आरा की आकांक्षा सिंह हैं, जो ‘रणवीर सेना’ के फाउंडर ब्रह्मेश्वर सिंह की पोती हैं. आकांक्षा सिंह ने शुरू में अपनी रैंक 301 बताई थी. रिजल्ट के एक दिन बाद, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की आकांक्षा सिंह नाम की एक और कैंडिडेट ने दावा किया की 301वीं रैंक उनकी हैं. लेकिन अब PIB ने साफ कर दिया है कि आखिर किस आकांक्षा सिंह ने यह परीक्षा पास की है.
दरसल इंटरनेट पर मचे भारी बवाल के बाद PIB को सामने आना पड़ा और यह साफ़ करना पड़ा है कि आखिर असली आकांक्षा सिंह कौन हैं जिन्होंने UPSC की परीक्षा पास की है और 301वीं रैंक हासिल किया है. PIB ने आधिकारिक X अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘सिविल सेवा परीक्षा, 2025 का अंतिम परिणाम 06.03.2026 को घोषित किया गया है. विभिन्न मीडिया रिपोर्टों में यह बात सामने आई है कि ‘आकांक्षा सिंह’ नाम की दो उम्मीदवार अंतिम परिणाम में एक ही रैंक 301 प्राप्त करने का दावा कर रही हैं. इस संबंध में यह स्पष्ट किया जाता है कि आयोग (UPSC) के रिकॉर्ड के अनुसार, जिस सफल उम्मीदवार ने सिविल सेवा परीक्षा (मुख्य), 2025 के अंतिम परिणाम में रैंक 301 प्राप्त की है, उनका विवरण इस प्रकार है:
PIB ने जो नाम साझा किया है उसमें
PIB के पोस्ट से एक बात तो साफ हो गयी है कि बिहार की आरा की रहने ववाली ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा सिंह का दावा गलत निकला है.
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…