उत्तर प्रदेश के बाराबंकी (Barabanki District) से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. इस खौफनाक वारदात (Horrifying Incident) के बाद से पूरे जिले में सनसनी का माहौल देखने को मिल रहा है.
मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब बॉबी कौन था? उस पर किन मामलों में आरोप लगाए गए थे?
Who was Mukhtar Ansari’s shooter Shoaib Bobby?: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक खौफनाक वारदात सामने आई है. जहां, बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेहद करीबी और उसके गैंग के सक्रिय माने जाने वाले शूटर शोएब बॉबी की अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया है. तो वहीं, दूसरी तरफ हमलावरों ने बॉबी पर एक-दो नहीं, बल्कि ताबड़तोड़ 15 गोलियां बरसाई है, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है.
जानकारी के मुताबकि, शोएब बॉबी का नाम उत्तर प्रदेश के जघन्य अपराधों की सूची में तब शामिल हुआ था, जब उसका नाम लखनऊ जेलर हत्याकांड में आया था. इस घटना ने पूरे देशभर में सबसे ज्यादा तहलका मचाया हुआ था. तो वहीं, दूसरी तरफ वह मुख्तार अंसारी का वफादार शूटर माना जाता था और लंबे समय तक जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आया था. हालांकि, बॉबी की पहचान इलाके में एक शार्पशूटर के तौर पर थी, जो मुख्तार गैंग के लिए फिरौती और अन्य बड़े वारदातों को अंजाम देता रहता था.
इस खौफनाक वारदात को लेकर चश्मदीदों ने जानकारी देते हुए बताया कि हमलावर पहले से ही घात लगाकर बैठे था. जैसे ही शोएब बॉबी सुनसान जगह पर पहुंचा, हमलावरों ने इस मौके का फायदा उठाता हुए उसे चारों तरफ घेरकर 15 गोलियों से उससे भून डाला. इस दौरान शोएब बॉबी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
फिलहाल, पुलिस इस हत्याकांड को पुरानी रंजिश और गैंगवार से जोड़कर देखकर वारदात की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. तो वहीं, मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उसके गैंग के सदस्यों पर हमले की यह बड़ी घटना है सामने आई है. इसके साथ ही पुलिस की कई टीमें हमलावरों की तलाश में छापेमारी कर रही है और साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगालने में भी जुटी हुई है.
What is UTI: आज के दौर में हजारों तरह की बीमारियां हैं. वहीं कुछ बीमारियां…
“स्वयंभू बाबा” अशोक खरात के मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. हालिया…
आप इन दोनों में से किसी एक को ले सकते हैं. दोनों की ही परफॉर्मेंस…
Petrol- Diesel Price Hike: ईरान और इजराइल के बीच युद्ध के चलते पूरा मिडिल ईस्ट…
Impact player Rule Controversy: IPL 2026 से पहले इम्पैक्ट प्लेयर रूल को लेकर बहस छिड़ी…
OnePlus 15T vs Samsung Galaxy A57 5G यह दोनों ही स्मार्टफोन अपने सेगमेंट के बेस्ट…