Chamoli Earthquake : उत्तराखंड के चमोली में भूकंप के झटके कुछ सेकंड ही महसूस हुए. जिससे लोग घरों से बाहर निकल आए. धरती हिलने से लोगों में डर का माहौल है.
Earthquake
Chamoli Earthquake : उत्तराखंड के चमोली में आज रविवार, 30 नवंबर की सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए. जिसके बाद सभी लोग अपने-अपने घर से सुरक्षित बाहर निकल आए. लोगों में डर का माहौल है.
राष्ट्रीय भूकंप केंद्र (एनसीएस) के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.7 मापी गई हैं. यह घटना सुबह करीब 10.27 बजे के आसपास हुई. चमोली के स्थानीय लोगों ने बताया कि, झटके कुछ सेकंड ही महसूस हुए, जिससे सभी लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. जिला प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसी तरह की कोई जान-माल की हानि नहीं हुई है और न ही संपत्ति को किसी तरह का कोई नुकसान पहुंचाया गया है.
रुद्रप्रयाग जिले में 15 नवंबर को 6.7 तीव्रता का भूकंप आया था. इस दौरान काफी नुकसान भी हुआ था. रुद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय, कोटेश्वर और उद्योग विभाग भवन भी प्राभावित हुआ था. इससे पहले 14 अक्टूबर को उत्तरकाशी में भी उत्तरकाशी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इसकी तीव्रता करीब 3.6 मापी गई थी.
Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…
Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…
Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…
Mumbai Flim City Fire Video: मुंबई के फिल्म सिटी से एक डरावने हादसे की खबर…
Hanuman Ansh Telugu trailer: नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने…
SIR प्रक्रिया में आखिर 'फॉर्म 6' को लेकर इतना बवाल क्यों मचा है? जानिए कैसे…