<
Categories: देश

आस्था के नाम पर खेल? माता वैष्णो देवी के चढ़ावे में भारी गड़बड़ी, 550 करोड़ की चांदी 30 करोड़ की निकली

Vaishno Devi Temple: माता वैष्‍णो देवी में चढ़ावे में बड़ा खेल हो गया. वहां चढ़ाए गए चांदी की वजह से श्राइन बोर्ड को करीब 550 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है. इतना ही नहीं इस गड़बड़ी में कैंसर जैसे असाध्य बीमारी की बात सामने आई है. चलिए जानते हैं पूरा मामला. p

जम्मू कश्मीर स्थित माता वैष्‍णो देवी मंदिर में भक्तों के साथ बड़ा खेला हो रहा है. वहां चढ़ने वाली चांदी में भारी गड़बड़ी देखने को मिली है. करीब 550 करोड़ रुपए की चांदी सिर्फ 30 करोड़ रुपये की निकली. माता वैष्‍णो देवी मंदिर के चांदी में कुछ ऐसे तत्व मिले हैं, जो कैंसर का खतरा पैदा करते हैं. इस घटना से बवाल मच गया है.

कैसे पता चला ये स्कैम?

माता वैष्‍णो देवी मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाई गई चांदी को गलाने के लिए सरकारी टकसाल भेजा गया था. टकसाल की तरफ से मंदिर के श्राइन बोर्ड को बताया गया कि भेजी गई 20 टन चांदी में सिर्फ तीन-चार फीसदी ही असली चांदी है. बाकी सब मिलावट है. चांदी के अलावा उसमें कैडमियम, लोहा और जिंक जैसे धातुओं को मिलाया गया था. जिस चांदी की कीमत के 550 करोड़ रुपये मिलते. अब उसी के 30 करोड़ रुपये ही मिलेंगे. इससे श्राइन बोर्ड को तगड़ा घाटा हुआ है. 

कैंसर बीमारी के मिले तत्व

इस गड़बड़ी के सामने आते ही इस जांच के लिए भेजा गया. फिर पता चला कि चांदी के सिक्कों को बनाने के लिए जिस धातु का प्रयोग किया गया है. उसमें एक एलिमेंट ऐसा था, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को पैदा कर सकती है. जैसे ही ये जानकारी पता चली कि मंदिर प्रशासन में हड़कंप मच गया. आपको बता दें कि वो धातु कैडमियम है, जो एक कैंसर पैदा करने वाला पदार्थ है, जिस पर ब्‍यूरो ऑफ इंडियन स्‍टैंडर्ड (बीआईएस) ने पूरी तरह से रोक लगा रखी है. इस धातु को जलाने से जो धुआं निकलता है, वह फेफड़ों और किडनी को नुकसान पहुंचाता है. 

कहां से आती थी ये चांदी?

कहा जा रहा है कि ये चांदी श्रद्धालु कटरा स्थित दुकानों से खरीदते थे और माता वैष्णों देवी में समर्पित करते थे. हालांकि, अभी इसकी जांच जारी है. इस घटना ने कई भक्तों को ठगने का काम किया है.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Pauri Garhwal: 20 वर्षीय युवक ने अपनी ही नाबालिग बहन को किया प्रेग्नेंट, मेडिकल जांच में हुआ खुलासा, गिरफ्तार

पौड़ी गढ़वाल में एक नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच के दौरान गर्भवती होने का पता…

Last Updated: October 3, 2026 14:33:27 IST

Amritsar News: 2 सेकेंड में 6 थप्पड़! 5 साल की मासूम पर हुआ हमला, मदद की गुहार लगाती रही मां, CCTV में कैद हुई घटना

अमृतसर में एक पांच वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर एक महिला ने छह बार…

Last Updated: October 3, 2026 14:20:02 IST

Bihar News: रजिस्ट्रेशन के लिए प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्रा को बुलाया ऑफिस, फिर कर दी ऐसी हरकत…, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बांका के एक स्कूल में प्रिंसिपल ने एक नाबालिग छात्रा के साथ यौन-उत्पीड़न करने की…

Last Updated: October 3, 2026 13:51:35 IST

UP News: मोहब्बत में मेहताब बनी ममता; जागेश संग लिए सात फेरे, दिलचस्प है कहानी

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर की रहने वाली मेहताब ममता बन गईं. उन्होंने अपने…

Last Updated: October 3, 2026 13:50:21 IST