Mata Vaishno Devi: तेज तूफान और बर्फबारी के 8 घंटे बाद माता वैष्णों देवी की यात्रा फिर से बहाल कर दी गई है. वहां के पर्यटन कारोबारियों में जमकर उत्साह है.
माता वैष्णो देवी यात्रा
Mata Vaishno Devi: भारी बर्फभारी और बारिश के कारण माता वैष्णों देवी की यात्रा को शुक्रवार को बंद कर दिया गया था. श्राइन बोर्ड के कर्मचारी भवन में आए देवी दर्शन के यात्रियों को यात्रा जल्दी पूरी कर वापिस जाने की अपील की थी. क्योंकि ऐसे समय में बर्फबारी के कारण मार्ग फिसलन भरा हो गया था, इसलिए सुरक्षा कारणों से यात्रा को रोक दिया गया था. लेकिन फिर स्थिती ठीक महसूस होने के बाद यात्रा फिर से बहाल कर दी गई है.
जम्मू कश्मीर में हुई बारिश और बर्फबारी के कारण वहां सूखे का दौर पूरी तरह के खत्म हो गया है. बर्फबारी से लोगों में और कारोबारियों में उत्साह का माहौल है. वहीं तेज तुफान और बारिश ने कई जगहों पर नुकसान भी पहुंचाया है.
माता वैष्णों देवी के क्षेत्र में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है. इस कारण से माता के त्रिकुटा पहाड़ी का क्षेत्र बर्फ से पूरी तरह ढक गया है. पर्यटन कारोबारी उत्साह से लबालब हो चुके हैं. लेकिन स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है.
जम्मू क्शमीर के अलग अलग क्षेत्रों में बर्फबारी अलग-अलग हुई है. बडगाम जीले में सबसे ज्यादा बर्फबारी हुई है. पाखरपोरा में 1.5 से 2 फीट तक बर्फ गिरी हैं. श्रीनगर एयरपोर्ट के करीब में 3 से 4 इंच बर्फ पड़ी है और शहर के अंदर बर्फ कम पड़ी है.
Salt Lake Fresh Water Underground: ग्रेट सॉल्ट लेक का नाम इसके बहुत ज्यादा खारे पानी…
MI vs KKR Highlights: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीतकर…
पटना में राबड़ी आवास पर लालू प्रसाद यादव की फरमाइश पर चैता और लौंडा नाच…
DGCA new rules: फ्लाइट सीट के लिए अब एक्स्ट्रा पैसे क्यों देना? DGCA के नए…
CM Revanth Reddy: जब बच्चे भूल गए अपना फ़र्ज़, तो सरकार को उठाना पड़ा यह…
CSK vs RR IPL 2026: आईपीएल 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स अपने आईपीएल 2026…