<
Categories: देश

Vice President Election 2025 के कब आएंगे नतीजे? कौन-कौन कर सकता है वोट; यहां जानें सबकुछ

Vice President Election 2025: उपराष्ट्रपति चुनाव में व्हिप लागू नहीं होता है। ऐसे में सांसद अपने मनपसंद उम्मीदवा को वोट दे सकते हैं, लेकिन ज्यादार सांसद अपनी पार्टी के विचारों से बंधे होते हैं।

Vice President Election 2025 Latest Updates : जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार (9 सितंबर, 2025) को दिनभर मतदान होगा। शाम तक परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। भारत की जनता को यह भी बता चल  जाएगा कि देश के अगले उपराष्ट्रपति एनडीए कैंडिडेट सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) होंगे या फिर इंडिया गठंबधन के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी (Sudershan Reddy)। इन दोनों के बीच उपराष्ट्रपति पद के लिए मुकाबला है। संसद के दोनों सदनों के सदस्य मंगलवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के दौरान वोटिंग करेंगे।

कौन-कौन करेंगे वोट?

उपराष्ट्रपति के चुनाव में व्हिप लागू नहीं होता है। इसका मतलब बिना किसी दबाव के लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद मतदान कर सकते हैं। यह अलग बात है कि सभी राजनीतिक दलों के ज्यादातर लोकसभा और राज्यसभा के सांसद पार्टी के संकेत यानी आदेश का पालन करते हुए अपने गुट के उम्मीदवार को ही मत देते हैं। नियमानुसार उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में संसद के सभी सदस्य सीक्रेट बैलेट के तहत मतदान करते हैं। उपराष्ट्रपति के चुनाव में राज्यसभा और लोकसभा के सांसद मतदान करते हैं। 

कितने वोट हासिल करके जीतेंगे उम्मीदवार?

लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसदों की सीटें 782 हैं, लेकिन 6 सीटें वर्तमान में खाली हैं। इसके मतलब यह है कि 776 सांसद (लोकसभा और राज्यसभा) ही वोट दे सकते हैं. नियमानुमार, उपराष्ट्रपति के चुनाव में जीत हासिल करने के लिए उम्मीदवार को कम से कम 349 मतों की आवश्यता होती है। इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) के पास लोकसभा में 298 सांसद हैं, इनमें BJP सांसदों की संख्या अधिक है। वहीं, INDIA गठबंधन National Democratic Alliance यानी विपक्ष की बात करें तो उसके पास 234 के अलावा 10 अन्य सांसद हैं। इस तरह यह संख्या 244 होती है। वहीं, राज्यसभा की बात करें तो NDA के पास 132 सांसद है। वहीं, अगर विपक्ष के पास 77 के अलावा 30 अन्य सांसद हैं। यह संख्या 107 होती है, जो NDA के मुकाबले कम है। यही वजह है 781 सांसदों में से जो 392 वोट हासिल कर लेगा वह उम्मीदवार उपराष्ट्रपति बनेगा। 


एनडीए के साथ कौन-कौन?

  • भाजपा  
  • शिवसेना
  • राकपा  
  • जनता दल (यूनाइटेड)
  • तेलुगु देशम पार्टी
  • लोजपा  
  • AD(S)  
  • NPP     
  • RPI(A)  
  • AGP  
  • PMK  
  • TMC(M)  
  • AJSU  
  • NDPP  
  • एम.एन.एफ  
  • एस.के.एफ    1  
  • जनता दल (सेक्युलर)

INDIA गठबंधन के प्रमुख साथी दल

  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPIM)
  • तृणमूल कांग्रेस (TMC)
  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)
  • द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK)
  • जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC)
  • झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) (NCP SP)
  • राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
  • समाजवादी पार्टी (SP)
  • शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (SHS UBT)
  • अखिल भारतीय फॉरवर्ड ब्लॉक (AIFB)
  • जातीय दल असम (JDA)
  • समाजवादी गणराज्य पार्टी (SGP)
JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

‘उसमें मेरा हाथ सेट है…’ टेस्ट-वनडे फॉर्मेट को लेकर क्या बोले सूर्यकुमार यादव? कहा- टी20 में…

हाल में टीम इंडिया को विश्व कप जिताने वाले भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार…

Last Updated: March 16, 2026 20:20:09 IST

Rajya Sabha Election: बिहार में बड़ा राजनीतिक खेल, एनडीए का क्लीन स्वीप; 4 विधायक गायब!

Rajya Sabha Election: आरजेडी नेताओं ने आरोप लगाया कि उनके विधायक को रिश्वत दी गई…

Last Updated: March 16, 2026 20:03:26 IST

Ration Dealer Complaint: कम राशन या ज्यादा कीमत वसूल रहा डीलर? गड़बड़ी की शिकायत अब सीधे सरकार से, जारी हुआ WhatsApp नंबर

राशन व्हाट्सएप शिकायत नंबर: अगर राशन लेते वक्त आपका डिलर कम राशन या मनमाना दाम…

Last Updated: March 16, 2026 20:00:16 IST

Alia Bhatt: फिटनेस के लिए क्या खाती हैं आलिया भट्ट? 33 की उम्र में भी कमाल की एनर्जी, जानें उनका डाइट प्लान

Alia Bhatt: 33 साल की उम्र में भी आलिया भट्ट अपनी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल…

Last Updated: March 16, 2026 19:35:23 IST

Diet Calendar: सालभर फिट रहने के लिए किस महीने में क्या खाएं? देखें आयुर्वेद का 12 महीनों वाला डाइट चार्ट

Ayurvedic Diet Calendar: आयुर्वेद के अनुसार, वसंत ऋतु में हल्का और कफ कम करने वाला…

Last Updated: March 16, 2026 19:31:35 IST

‘ये पैसे भारत के खिलाफ इस्तेमाल हो सकते हैं…’ काव्या मारन से खुश नहीं सुनील गावस्कर, बोले- हथियार खरीदकर…

सुनील गावस्कर का कहना है कि भारतीय मालिकाना हक वाली टीमों को पाकिस्तानी खिलाड़ियों को…

Last Updated: March 16, 2026 19:12:31 IST