<

एक और कलयुगी बेटा! रोती-बिलखती मां को बस स्टैंड पर छोड़ गया बेटा, वायरल हो रहा वीडियो

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे रोती-बिलखती नजर आ रही हैं. उनका कहना है कि उनका बेटा अपनी पत्नी के कहने पर उन्हें बस स्टैंड पर छोड़कर चला गया.

Old Lady Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जो लोगों का दिल झकझोर कर रख देते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखने को मिला, जिसने एक बार फिर लोगों को सोच और सवाल दोनों में घेर दिया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक 80 साल की बुजुर्ग महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लाचार और बेबस बुजुर्ग महिला को रोते-बिलखते देखा जा रहा है. वजह ये है कि उसका कलयुगी बेटा उसे अपनी पत्नी के कहने पर मध्य प्रदेश के मंदसौर बस स्टैंड पर छोड़ कर चला गया.

पेशे से शिक्षक है बुजुर्ग का बेटा

वायरल हो रही वीडियो में एक बुजुर्ग महिला को रोते हुए देखा जा रहा है. उनकी उम्र लगभग 80 वर्ष बताई जा रही है. आसपास जा रहे लोगों ने उनसे उनके रोने का कारण पूछा, तो उन्होंने आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर लोगों की आंखें नम हो गईं और बेटे के प्रति नाराजगी जताई. वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने बताया कि बुजुर्ग महिला का बेटा उन्हें बस स्टैंड पर छोड़कर चला गया है. बुजुर्ग महिला का बेटा पेशे से एक शिक्षक है लेकिन अपनी मां को नहीं रख पाया. उस बेटे ने अपनी मां को परिवार से बेदखल कर दिया है और उन्हें लावारिस हालत में बस स्टॉप पर छोड़ दिया. बुजुर्ग महिला अब अपनी बेटी के पास जाने की कोशिश कर रही हैं. वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के मंदसौर बस स्टैंड का बताया जा रहा है.

बहू के बुरे व्यवहार के कारण परेशान बुजुर्ग

वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने बताया कि घर में झगड़े और बहू के बुरे व्यवहार के कारण बुजुर्ग को परेशान किया जाता था. अब उन्हें बस स्टैंड पर अकेला छोड़ दिया गया है. वीडियो में महिला ने ये भी बताया कि वे अपनी बेटी के घर जाना चाहती हैं. महिला के चेहरे पर बेबसी और डर की झलक है. इस उम्र में उन्हें अपनों के सहारे की जरूरत है लेकिन उनके अपनों ने ही उन्हें अपना न समझकर घर से बाहर निकाल दिया.

2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके वीडियो

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की नाराजगी देखने को मिल रही है. इस वीडियो को 2 लाख 20 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वहीं 450 लोग कमेंट कर चुके हैं. इस पोस्ट को 1800 लोगों ने रीशेयर किया है. किसी ने बेटे के प्रति नाराजगी जाहिर की, तो किसी ने उनसे कॉन्टेक्ट करने का तरीका पूछा. 

सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे यूजर्स

विनय गंभीर नाम के एक यूजर ने कमेंट किया के वो इस बुजुर्ग महिला और वीडियो अपलोड करने वाले व्यक्ति से कैसे कॉन्टेक्ट कर सकते हैं. कृतिका नाम की यूजर ने लिखा, ‘अगर तुम अपनी पत्नी के लिए अपनी मां को छोड़ सकते हो, तो तुम इंसानियत पर एक धब्बा हो, थू है तुम पर, सच कहूं तो ऐसे इंसान का पैदा ही न होना बेहतर होता.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अगर वह तुम्हारी मां के साथ ऐसा कर सकती है, तो सोचो जब तुम बेकार या बेरोजगार हो जाओगे तो वह तुम्हारे साथ क्या करेगी? एक और सवाल क्या वह अपनी मां के साथ ऐसा करेगी या अपने सगे भाई से अपने माता-पिता के साथ ऐसा करने को कहेगी?’

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

आंखों की रोशनी छीन सकता है Sea Food? वैज्ञानिकों ने दी नए वायरस की चेतावनी, करें बचाव?

अगर आप सी फूड खाते हैं, तो सावधान हो जाएं क्योंकि ये सी फूड आपकी…

Last Updated: April 10, 2026 16:32:28 IST

न साबुन, न फेसवॉश… खूबसूरती के लिए ये नुस्खा अपनाती हैं प्रियंका चोपड़ा, मां बताया ग्लोइंग स्किन का राज

प्रियंका चोपड़ा की मां मधू चोपड़ा बेहद खूबसूरत हैं. उन्होंने हाल ही में बताया था…

Last Updated: April 10, 2026 16:28:02 IST

गीतकार ने बेटे के वियोग में लिखा ये सॉन्ग, बन गया प्रेमियों का सबसे अमर गाना, झकझोर कर रख देगी कहानी

Song Secrets: हिंदी सिनेमा में एक ऐसा गाना आया, जिसे गीतकार ने बेटे के वियोग…

Last Updated: April 10, 2026 16:27:43 IST

पहले बठिंडा बुलाया, फिर बेल्ट से बेरहमी… कमल कौर भाभी हत्याकांड में अमृतपाल मेहरों गिरफ्तार

Amritpal Singh Mehron Arrest: बठिंडा के सोशल मीडिया इन्फलुएंसर कमल कौर भाभी हत्याकांड में फरार…

Last Updated: April 10, 2026 16:26:21 IST

LGBTQ Meaning in Hindi: क्या होता है LGBTQ का हिंदी में मतलब? 90% लोगों को नहीं है पता

LGBTQ Meaning in Hindi: सभी लोग LGBTQ तो सुनते रहते हैं लेकिन बहुत कम लोगों…

Last Updated: April 10, 2026 16:20:19 IST

Varuthini Ekadashi 2026: इस एक व्रत से मिलेगा हजारों वर्षों की तपस्या का फल! जानिए वरुथिनी एकादशी की सही तारीख और महत्व

Varuthini Ekadashi 2026: पौराणिक मान्यताओं के अनुसार वरुथिनी एकादशी व्रत का विशेष महत्व बताया गया…

Last Updated: April 10, 2026 16:13:43 IST