Vitamin B12 deficiency: शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषक तत्वों का होना बेहद जरूरी है. इसमें विटामिन्स का योगदान बेहद अहम है. विटामिन बी 12 उन्हीं प्रमुख विटामिन्स में एक है. इसका काम खून में आरबीसी और डीएनए का निर्माण करना है. अगर शरीर में विटामिन बी 12 की कमी हो जाए तो नसों और दिमाग का काम सही से नहीं हो पाता है. हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और जननांगों में खून का सही ब्लड फ्लो न होने से यौन स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ सकता है. डाइटिशियन रितु त्रिवेदी से जानते हैं कि विटामिन बी12 की पूर्ति कैसे करें-
शरीर में इस विटामिन की कमी से रुक जाएगा ब्लड फ्लो और आ जाएगी कमजोरी. (Canva)
Vitamin B12 deficiency: दिनभर काम की थकान या किसी बीमारी के बाद कमजोरी आना सामान्य है. आमतौर पर लोग इसे मामूली समझकर नजरअंदाज कर जाते हैं. लेकिन, हेल्थ एक्सपर्ट इस तरह की कमजोरी को विटामिन्स बी12 की कमी मानते हैं. बता दें कि, शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषक तत्वों का होना बेहद जरूरी है. इसमें विटामिन्स का योगदान बेहद अहम है. क्योंकि, यही तो हैं जो शरीर की कोशिकाओं के निर्माण और खून को बनाने का काम करते हैं. विटामिन बी 12 उन्हीं प्रमुख विटामिन्स में एक है. इसका काम खून में आरबीसी और डीएनए का निर्माण करना है. अगर शरीर में विटामिन बी 12 की कमी हो जाए तो नसों और दिमाग का काम सही से नहीं हो पाता है. हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और जननांगों में खून का सही ब्लड फ्लो न होने से यौन स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ सकता है. अब सवाल है कि आखिर, विटामिन बी12 शरीर के लिए क्यों जरूरी है? बी12 की कमी से क्या परेशानियां होती हैं? शरीर में बी12 की पूर्ति के लिए क्या खाएं? इस बारे में India News को बता रही हैं रिजेंसी हॉस्पिटल लखनऊ की डाइटिशियन रितु त्रिवेदी-
शरीर का ढांचा होगा कमजोर: हेल्थलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शरीर में विटामिन बी12 शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी है. अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए तो मांसपेशियों और हड्डियों में कमजोरी आ सकती है.
यौन हेल्थ पर बुरा असर: विटामिन बी12 की कमी से कामेच्छा में कमी आना भी संभव है. ऐसा होने से प्लेजर में कमी आना भी एक है. दरअसल, इस विटामिन के होने से जननांग हिस्से में ब्लड फ्लो धीमा हो सकता है, जिससे इरेक्शन प्राप्त करना या बनाए रखना मुश्किल हो सकता है.
नसों का नुकसान: विटामिन बी12 की कमी से नसों में डैमेज का जोखिम बढ़ सकता है. ऐसे से पहले नसों में झुनझुनी, कमजोरी और चलने में कठिनाई हो सकती है.
मेगालोब्लास्टिक एनीमिया: विटामिन बी12 की कमी से रेड ब्लड सेल्स में कमी आती है. ऐसा होने से अत्यधिक थकान, कमजोरी, चक्कर आना और त्वचा को नुकसान आ सकता है.
शरीर में विटामिन बी 12 की कमी होने पर शरीर को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इसकी कमी से बहुत तेज सिर दर्द, कमजोरी, थकान, हल्कापन, दिल की धड़कन बढ़ना, सांस की तकलीफ, स्किन का रंग बदलना और नसों संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.
डाइटिशियन रितु त्रिवेदी के मुताबिक, मांसाहारी लोग कई स्रोतों से विटामिन बी12 प्राप्त कर सकते हैं. आप चिकन, मांस, मछली और अंडे से विटामिन बी12 प्राप्त कर सकते हैं. वहीं, अगर आप मांस-मछली नहीं खाते हैं, तो आप दही, कम वसा वाला दूध, फोर्टीफाइड प्लांट बेस्ड मिल्क, पनीर, फोर्टीफाइड सेरेल्स, न्यूट्रिशनल यीस्ट आदि का सेवन कर सकते हैं.
Urvashi Rautela: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को 2012 में सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स इंडिया से…
Manohar Parrikar: एक साल से ज़्यादा समय तक देश ने देखा कि एक लाइलाज बीमारी…
MS Dhoni vs Rohit Sharma: एमएस धोनी और रोहित शर्मा पिछले 18 सालों से आईपीएल…
Delhi News: दिल्ली के दल्लूपुरा इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां स्टंट…
इंडिया पोस्ट 17 मार्च 2026 से '24 स्पीड पोस्ट' सेवा शुरू कर रहा है, जिसमें…
अभिनेत्री झांग जिंगयी बीजिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर क्लच की जगह एक…