<
Categories: देश

Weather:  कहां-कहां होगी मॉनसून की वापसी? कहां उमस करेगी परेशान? किन राज्यों में बारिश से मिलेगी राहत, जानें लेटेस्ट वेदर रिपोर्ट

Monsoon 2025 Latest Update: मॉनसून का असर कम हुआ है और उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश की रफ्तार कम हो गई है.

Weather Update 14 September Aaj ka mausam kaisa rahega: मॉनसून 2025 (Monsoon 2025) अब विदाई की ओर बढ़ चला है. इसका असर भी कम हुआ है. कुल मिलाकर कुछ राज्यों को छोड़ दें तो देशभर में मॉनसून का प्रभाव धीरे-धीरे कम होने लगा है.  पहाड़ी राज्यों में शामिल उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अलावा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी बारिश का असर आने वाले दिनों में धीरे-धीरे कम होगा. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, तेज बारिश से उत्तर से लेकर दक्षिण तक राहत मिलने वाली है. 

किन-किन राज्यों में होगी बारिश?

मॉनसून 2025 के असर से ओडिशा के साथ-साथ छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और यनम में रविवार (14 सितंबर) को बारिश की संभावना IMD की ओर से जताई गई है. इसके साथ-साथ पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड  में तेज बारिश हो सकती है. तेज बारिश का सिलसिला पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी जारी रहेगा. जहां तक देश की राजधानी दिल्ली की बात हैं तो रविवार (14 सितंबर) को झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली ही नहीं एनसीआर के शहरों में भी रविवार को बारिश हो सकती है. IMD के अनुसार, पूर्वोत्तर के राज्यों में शामिल अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और सिक्किम में 14 सितंबर को बारिश होने की संभावना है. इसके साथ-साथ दक्षिण भारत के राज्यों में शुमार केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मध्यम स्तर से लेकर तेज बारिश की संभावना है.

दिल्ली-एनसीआर में क्या होगी बारिश? (rain in Delhi)

मॉनसून की विदाई दिल्ली-एनसीआर में सबसे देरी से होगी. IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में मौसम करवट लेने वाला है. रविवार (14 सितंबर) को दिल्ली के साथ एनसीआर के करीब सभी शहरों में बारिश होगी. दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश से रविवार को मौसम सुहाना हो जाएगा. दरअसल, मॉनसून के फिर से एक्टिव होने और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 14 से 16 सितंबर तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अनुमान है. 

यूपी में कब से होगी तेज बारिश? (When heavy rain in UP?)

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है, क्योंकि मॉनसून 2025 की वापसी हो रही है. दक्षिण-पश्चिम मानसून (South-West Monsoon) के असर से सोमवार (15 सितंबर) यूपी के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है. 17 सितंबर  अलीगढ़, हाथरस, सहारनपुर, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, रामपुर, बरेली, नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, आगरा, मथुरा और बदायूं  बारिश होगी. IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 15, 16, 17 और 18 सितंबर को यूपी के रामपुर, बरेली,  कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, पीलीभीत और शाहजहांपुर में भी भारी बारिश हो सकती है. 

J&K, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में क्या होगी बारिश?

 पर्वतीय राज्य हिमाचल में बारिश की संभावना बन रही है. 14 सितंबर  हिमाचल प्रदेश के मंडी, कांगड़ा और सिरमौर में बारिश  से लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. वहीं,  उत्‍तराखंड के नैनीताल,अल्‍मोड़ा, बागेश्‍वर, पौड़ी, टिहरी में बारिश का अलर्ट है. इसी तरह जम्मू-कश्मीर में भी बारिश होने की संभावना है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Seema Haider ने छठे बच्चे को दिया ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची; कुंआ पूजन में दिखीं नाचती

Seema Haider Video: सीमा हैदर जब से पाकिस्तान छोड़कर आई हैं. अक्सर उनको लेकर कोई…

Last Updated: April 4, 2026 14:04:44 IST

‘मैं विदेशी प्लेयर…’, IPL में ‘ओवरसीज’ टैग पर भड़के विराट कोहली! RCB के मिस्टर नैग्स को दिया तगड़ा जवाब

Virat Kohli: विराट कोहली ने IPL में खुद को ओवरसीज प्लेयर कहे जाने पर जवाब…

Last Updated: April 4, 2026 13:58:48 IST

कोलकाता की शाम सुनिधि के नाम! ‘I Am Home’ टूर में Sunidhi Chauhan ने अपनी जादुई आवाज से मचाया गदर!

Sunidhi Chauhan Live Concert 2026: मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान ने अपने 'I Am Home' इंडिया…

Last Updated: April 4, 2026 13:56:59 IST

Colorectal Cancer: तेजी से फैलती बीमारी, कोलन कैंसर बना तीसरा सबसे आम कैंसर, क्या है लक्षण और कारण

Colon Cancer: कोलोरेक्टल कैंसर या कोलन कैंसर, दुनिया भर में सबसे तेजी से फैलने वाली…

Last Updated: April 4, 2026 13:49:02 IST

Kanpur: नौकरी का झांसा देकर जिस्मफरोशी के धंधे में धकेली लड़कियां, कौन है कानपुर को नर्क बनाने वाला रोहित वर्मा?

Kanpur News: कुछ ही महीनों पहले छांगुर बाबा वाले मामले ने पूरे यूपी को हिलाकर…

Last Updated: April 4, 2026 13:41:27 IST

भगवान साक्षात जमीं पर आए… न दिल अपनी जगह था न लिवर, फिर भी RML के डॉक्टरों ने की हार्ट की सफल सर्जरी

Global First Heart Surgery in RML: भगवान के बाद अगर कोई जीवनदान देने वाला है…

Last Updated: April 4, 2026 13:37:47 IST