<
Categories: देश

पहाड़ों पर अभी नहीं मिलेगी बारिश से राहत, कश्मीर से दिल्ली तक कैसा रहेगा मौसम; जानें IMD का लेटेस्ट अलर्ट

Weather update Thursday 28 august 2025: मॉनसून की सक्रियता के चलते देशभर में कहीं धीमी तो कहीं पर तेज बारिश हो रही है। यह सिलसिला अभी जारी रहेगा।

north india weather update: मॉनसून की सक्रियता के चलते देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हो रही है। कई राज्यों में नदियां उफान पर हैं और प्राकृतिक आपदाओं के चलते लोगों की जान तक जा रही है। उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश, बादल फटने और भूस्खलने के चलते करीब 200 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें जम्मू-कश्मीर में ही 30 से अधिक लोग आपदा का शिकार हो गए। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, पहाड़ी राज्यों में शामिल हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के साथ केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन बारिश का सिलसिला फिलहाल गुरुवार (28 अगस्त) को भी जारी रहेगा।  इसके चलते मौसम विभाग की ओर से बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने की चेतावनी जारी की गई है।  

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से रुक-रुक बारिश होने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार (28 अगस्‍त) को भी दिल्‍ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों में बारिश होने की संभावना है। IMD मुताबिक, हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के बीच गुरुवार को दिल्‍ली का न्‍यूनतम तापमान 26 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। गुरुवार को दिल्‍ली के अलावा गुरुग्राम, फरीदाबाद,नोएडा और गाजियाबाद में भी IMD की ओर से बारिश का अलर्ट जारी है।  

यूपी में होगी हल्की बारिश

मॉनसून की बारिश उत्तर प्रदेश में थोड़ी धीमी पड़ी है। इस बीच IMD की वेबसाइट की रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार (28 अगस्त) को बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, गुरुवार को यूपी के कुछ जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। यूपी के लोगों को गुरुवार को उमस और गर्मी परेशान कर सकती है। 

बिहार में फिर बदलेगा मौसम

मौमस विभाग के अनुसार, गुरुवार (28 अगस्त) से बिहार में मौसम एक बार फिर से बदल सकता है। इसके चलते राज्य के कई जिलों में फिर से भारी बारिश हो सकती है। बिहार के वैशाली, मुजफ्फरपुर, सुपौल, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और खगड़िया में बारिश होने की संभावना है। मुंगेर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, पटना, शेखपुरा, बेगूसराय, नवादा, भागलपुर, जमुई और बांका में भी बारिश होगी।

J&K-उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के अलावा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी उत्‍तराखंड के उच्‍च हिमालयी इलाकों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। वहीं, राजधानी देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में 29 अगस्त तक मौसम की स्थिति ऐसी ही रहने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर में मौसम के मिजाज में सुधार की उम्मीद बहुत कम है. IMD के अनुसार, कोट भलवाल, बिश्नाह, विजयपुर, जम्मू, आरएस पुरा, सांबा, अखनूर, नगरोटा, पुरमंडल और कठुआ व उधमपुर में गुरुवार को बारिश के साथ ओले गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। 

पंजाब-हरियाणा और राजस्थान में कहां-कहां होगी बारिश?

पंजाब में भी 24 घंटे के दौरान मौसम खराब होने का पूर्वानुमान है। ऐसे में यहां पर बारिश का अलर्ट है। वहीं, राजस्थान में बारिश के चलते अधिकतर हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो मॉनसून ट्रफ  डालटनगंज, बीकानेर, जयपुर, आगरा, प्रयागराज और जमशेदपुर होते हुए बंगाल की खाड़ी तक एक्टिव है। इसके चलते राजस्थान में 28 अगस्त तक बारिश का अलर्ट है। हरियाणा में भी 28 अगस्त को भी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान यानी करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, यमुनानगर जिलों में कई स्थानों पर हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश होने का अलर्ट जारी है।

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की चारों शाखाओं में नवरात्रि का रंगारंग उत्सव

सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…

Last Updated: October 24, 2026 11:52:27 IST

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST

Gold Price 24 October 2026: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गिर गए दाम, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…

Last Updated: October 24, 2026 10:06:20 IST

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST