थाना चांदनी बाग में मंगलवार की देर रात गौ रक्षकों की टीम द्वारा फोन कर सूचना दी थी कि वह गाड़ी में सवार होकर गांव निम्बरी में खड़े है। गांव में एक कोल्ड स्टोर है, जिसमें उन्हें गौ मांस रखा होने का संदेह है। थाना प्रभारी द्वारा पूरा मामला तुरंत एसपी के संज्ञान में लाया गया। पुलिस अधीक्षक भपेूंद्र सिंह आईपीएस ने इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उप पुलिस अधीक्षक यातायात सुरेश कुमार सैनी के न में थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप व उनकी टीम को मौके पर भेजा।
India News (इंडिया न्यूज), Panipat News : थाना चांदनी बाग में मंगलवार की देर रात गौ रक्षकों की टीम द्वारा फोन कर सूचना दी थी कि वह गाड़ी में सवार होकर गांव निम्बरी में खड़े है। गांव में एक कोल्ड स्टोर है, जिसमें उन्हें गौ मांस रखा होने का संदेह है। थाना प्रभारी द्वारा पूरा मामला तुरंत एसपी के संज्ञान में लाया गया। पुलिस अधीक्षक भपेूंद्र सिंह आईपीएस ने इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उप पुलिस अधीक्षक यातायात सुरेश कुमार सैनी के न में थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप व उनकी टीम को मौके पर भेजा।
उप पुलिस अधीक्षक यातायात सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि वह टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और गौ रक्षकों से बातचित की। उनकी मौजूदगी में ताला खुलवाकर कोल्ड स्टोर की जांच की। इस दौरान प्लास्टिक पन्नियों में मास मिला। बरामद मांस के डॉक्टरों की टीम द्वारा सैंपल लेकर शील कर दिए। जिनको जांच के लिए यमुनानगर स्थित लैब में भेजा जाएगा।
रिपोर्ट मिलने के बाद पता चल पाएगा यह गौ मांस है या किसी अन्य पशु या जानवर का है। इस संबंध में थाना चांदनी बाग में रपट दर्ज की गई है। लैब से रिपोर्ट आने के उपरांत आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डॉक्टरों की टीम के द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर बचे मांस को नष्ट करवा दिया गया है, ताकि इससे किसी प्रकार का संक्रमण न फैले।
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…