<
Categories: देश

Aaj Ka Mausam 25 August 2026: गुरुग्राम में WFH, दिल्ली में जलभराव… अब UP और बिहार की बारी? मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

Weather Update Today 25 August 2026 | Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: भारत में बारिश के कारण कई राज्यों का मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है. कई राज्यों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. यूपी, दिल्ली और बिहार के कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश को लेकर चेतावनी भी जारी की गई है.

Weather Update Today 25 August 2026 | Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR से लेकर यूपी और बिहार तक मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. कई इलाकों में तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. गुरुग्राम में बारिश को देखते हुए वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी गई है. वहीं, यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है. बिहार के 11 जिलों में भी आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.

दिल्ली में आज का मौसम (Delhi Weather Update 25 August 2026)

आज दिल्ली में बारिश की पूरी संभावना है, इसी के साथ राजधानी का मौसम सुहावना हो जाएगा. न्यूनतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. दिन भर तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है और हवा की गति लगभग 2.22 रहेगी. हवा 11 डिग्री की दिशा में चलेगी और झोंकों की गति 5.28 होगी. सूरज सुबह 05:54 बजे निकलेगा और मंगलवार को शाम 06:51 बजे अस्त होगा.

IMD (India Meteorological Department) ने सात दिनों के मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में तापमान सोमवार को 33 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 32 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 35 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 36 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 36 डिग्री सेल्सियस और रविवार को 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुचने की संभावना है.

गुरुग्राम में होगी बारिश (Gurugram Todays Weather 25 August 2026)

गुरुग्राम में आज हुई तेज बारिश के कारण सड़कों पर काफी पानी भर गया है. हालात को देखते हुए गुरुग्राम जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष और जिला उपायुक्त उत्तम सिंह ने 25 अगस्त से जिले के सभी कॉरपोरेट ऑफिस, सरकारी और निजी स्कूलों व संस्थानों के कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह दी है.

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल (UP Weather Update 25 August 2026)

दिल्ली की तरह आज यूपी के कई इलाकों में भी तेज बारिश हुई. मौसम विभाग के मुताबिक, कल यानी 25 अगस्त को भी राज्य के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. IMD ने वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, मथुरा, कानपुर, झांसी, इटावा, सोनभद्र, बिजनौर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

ये भी पढ़ें:  Delhi: राजधानी में H1N1 का कहर! एक ही दिन में 114 नए मामले दर्ज, 1000 से ऊपर पहुंचा आंकड़ा

बिहार में 11 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट (Bihar Rain Alert 25 August 2026)

यूपी से सटे बिहार में भी कल यानी 25 अगस्त को मौसम खराब रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने 11 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है. इनमें लखीसराय, मधुबनी, भागलपुर, किशनगंज, पूर्णिया, बेगूसराय, वैशाली, जहानाबाद, सिवान, दरभंगा और बक्सर शामिल हैं. बारिश के कारण पटना के अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: कुरुक्षेत्र में पत्नी बनी जल्लाद! पति का पेट फाड़ा, फिर बैग में भरने लगी आंतें; तंत्र-मंत्र के चक्कर में ली जान

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Arshdeep Singh Girlfriend: गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक हुए अर्शदीप सिंह, माता-पिता से भी नहीं की शर्म; शादी की तारीख भी हुई पक्की?

Arshdeep Singh Girlfriend: एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड…

Last Updated: October 4, 2026 11:19:41 IST

Silver Price Today: चांदी खरीदने से पहले जरूर देखें आज का भाव, आपके शहर में कितना है रेट?

Silver Rate Today 4 Oct 2026: चांदी खरीदने से पहले आज का ताजा भाव जानना…

Last Updated: October 4, 2026 10:43:53 IST

KBC 18: बाबू पट्टी को याद कर भावुक हुए बिग बी, ग्रामीणों से हाथ जोड़कर मांगी माफी; फिर कर डाला ये बड़ा वादा

KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति' में बाबू पट्टी का नाम सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो…

Last Updated: October 4, 2026 10:21:53 IST

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST