Weather Update Today 25 August 2026 | Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR से लेकर यूपी और बिहार तक मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. कई इलाकों में तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. गुरुग्राम में बारिश को देखते हुए वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी गई है. वहीं, यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है. बिहार के 11 जिलों में भी आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.
दिल्ली में आज का मौसम (Delhi Weather Update 25 August 2026)
आज दिल्ली में बारिश की पूरी संभावना है, इसी के साथ राजधानी का मौसम सुहावना हो जाएगा. न्यूनतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. दिन भर तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है और हवा की गति लगभग 2.22 रहेगी. हवा 11 डिग्री की दिशा में चलेगी और झोंकों की गति 5.28 होगी. सूरज सुबह 05:54 बजे निकलेगा और मंगलवार को शाम 06:51 बजे अस्त होगा.
Delhi Nowcast valid till 0900 hrs IST of 25/08/2026 issued at 25/08/2026 0600 hrs IST pic.twitter.com/uDLLTnGWaE
— India Meteorological Department (@Indiametdept) August 25, 2026
IMD (India Meteorological Department) ने सात दिनों के मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में तापमान सोमवार को 33 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 32 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 35 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 36 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 36 डिग्री सेल्सियस और रविवार को 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुचने की संभावना है.
गुरुग्राम में होगी बारिश (Gurugram Todays Weather 25 August 2026)
गुरुग्राम में आज हुई तेज बारिश के कारण सड़कों पर काफी पानी भर गया है. हालात को देखते हुए गुरुग्राम जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष और जिला उपायुक्त उत्तम सिंह ने 25 अगस्त से जिले के सभी कॉरपोरेट ऑफिस, सरकारी और निजी स्कूलों व संस्थानों के कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह दी है.
उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल (UP Weather Update 25 August 2026)
दिल्ली की तरह आज यूपी के कई इलाकों में भी तेज बारिश हुई. मौसम विभाग के मुताबिक, कल यानी 25 अगस्त को भी राज्य के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. IMD ने वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, मथुरा, कानपुर, झांसी, इटावा, सोनभद्र, बिजनौर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.
ये भी पढ़ें: Delhi: राजधानी में H1N1 का कहर! एक ही दिन में 114 नए मामले दर्ज, 1000 से ऊपर पहुंचा आंकड़ा
बिहार में 11 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट (Bihar Rain Alert 25 August 2026)
यूपी से सटे बिहार में भी कल यानी 25 अगस्त को मौसम खराब रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने 11 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है. इनमें लखीसराय, मधुबनी, भागलपुर, किशनगंज, पूर्णिया, बेगूसराय, वैशाली, जहानाबाद, सिवान, दरभंगा और बक्सर शामिल हैं. बारिश के कारण पटना के अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है.
ये भी पढ़ें: कुरुक्षेत्र में पत्नी बनी जल्लाद! पति का पेट फाड़ा, फिर बैग में भरने लगी आंतें; तंत्र-मंत्र के चक्कर में ली जान