<
Categories: देश

Jharkhand Weather: रांची में तेज आंधी-बारिश का कहर: ‘बार’ के पास मची चीख-पुकार, पलक झपकते ही मलबे में तब्दील हुईं गाड़ियां

Ranchi Weather News: रांची में कुदरत का खौफनाक मंजर! कडरू मेन रोड पर अचानक मौत बनकर गिरा सोरोस बार का भारी शेड, वीडियो देख कांप जाएगी रूह. जानें अब कैसे हैं हालात और क्या है मौसम का अलर्ट...

Weather Update: रांची में सोमवार को कुदरत का मिजाज कुछ ऐसा बदला कि चंद मिनटों में ही सड़कों पर अफरा-तफरी मच गई. तेज हवाओं और अचानक शुरू हुई बारिश के बीच शहर के कडरू मेन रोड पर एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया, जिससे वहां मौजूद लोगों की सांसें अटक गईं.

तेज हवा से भरभराकर गिरा पेड़

दरअसल, कडरू मेन रोड स्थित स्काईलाइन बिल्डिंग में बने ‘सोरोस बार’ के ओपन रूफटॉप पर लगा एक विशाल शेड तेज हवा के झोंकों को बर्दाश्त नहीं कर सका और अचानक भरभराकर नीचे आ गिरा. उस वक्त नीचे से गुजर रहे और वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही मौत ऊपर से मंडराती दिखी. गनीमत रही कि जैसे ही शेड हिलना शुरू हुआ, लोगों ने फुर्ती दिखाई और इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई.

कुछ गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं

घटना का मंजर किसी डरावनी फिल्म जैसा था. फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे हवा के एक जोरदार थपेड़े के साथ भारी-भरकम शेड ताश के पत्तों की तरह ढह गया. नीचे खड़ी कुछ गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, लेकिन सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि इतनी भयानक घटना के बावजूद किसी की जान नहीं गई और कोई घायल नहीं हुआ.

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर यह शेड चंद सेकंड पहले या बाद में गिरता, तो स्थिति काफी गंभीर हो सकती थी. फिलहाल, इलाके में दहशत का माहौल है और नुकसान का जायजा लिया जा रहा है. प्रशासन और स्थानीय लोग अब इस बात पर भी सवाल उठा रहे हैं कि क्या ऐसे भारी शेड सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर लगाए गए थे.

अगले पांच दिनों तक आंधी बारिश की संभावना

विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक झारखंड के कई हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहने, तेज़ हवाएँ चलने और बारिश होने की संभावना है. फ़िलहाल, आसमान घने बादलों से ढका हुआ है और कई ज़िलों में मौसम तेज़ी से बदल रहा है. मौसम विभाग ने 16 मार्च के लिए झारखंड के 17 ज़िलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था. इन ज़िलों में रांची, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं. इन ज़िलों में तेज़ तूफ़ान, गरज-चमक, बिजली गिरने और कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना है.

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Recent Posts

महिलाओं को लेकर पीएम मोदी का बड़ा एलान, कहा- 2029 के चुनाव में दिया जाएगा आरक्षण

PM Modi on Women Reservation: भाजपा ने अपने बड़ौदा अधिवेशन में महिलाओं को आरक्षण देने…

Last Updated: April 6, 2026 12:46:23 IST

18वें दिन धुरंधर 2 ने तोड़ा रिकॉर्ड, पार किया 1600 करोड़ रुपए का आंकड़ा, इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 BO Collection: धुरंधर 2 ने 18वें दिन रिकॉर्ड बनाते हुए 1600 करोड़ रुपये…

Last Updated: April 6, 2026 12:41:11 IST

Sunanda Sharma: जब स्टेज पर आ धमका युवक, कैसा महसूस कर रहीं थीं सुनंदा शर्मा? खुद वीडियो शेयर कर हुईं भावुक

Sunanda Sharma Viral Video: वैसे तो अक्सर हजारों कंसर्ट होते हैं, जिनका वीडियो सोशल मीडिया…

Last Updated: April 6, 2026 12:31:40 IST

West Bengal: धर्म आया आड़े! जब किया शादी से इंकार, लड़के ने केरोसिन डाल लड़की को जलाया जिंदा

Kolkata Crime: पश्चिम बंगाल में हैवानियत की सभी हदें अब पार हो चुकी हैं. पश्चिम…

Last Updated: April 6, 2026 12:33:44 IST

SDM UPPSC Story: ना बड़े शहर, ना महंगी कोचिंग, गांव में रहकर ज्योति बनीं SDM, टॉप 20 में बनाई जगह

SDM UPPSC Story: यूपीएसएससी में इस साल डिप्टी कलेक्टर के 37 पदों में से 21…

Last Updated: April 6, 2026 12:27:04 IST

ईडन गार्डन्स में रन से पहले बरसेंगे बादल! KKR-PBKS मैच से पहले IMD का अलर्ट, फैंस की बढ़ी टेंशन

KKR vs PBKS Weather Forecast: पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले पर बारिश…

Last Updated: April 6, 2026 12:20:00 IST