<
Categories: देश

Weather Update 15 December 2025: भीषण ठंड के बीच उत्तर भारत के किन 16 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट जारी, नोट कर लें नाम

Weather Update 15 december 2025: पहाड़ों पर पड़ रही बर्फबारी ने मैदानों में ठंड बढ़ाई है तो कोहरे ने भी परेशान करना शुरू कर दिया है. दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण ने भी हालत खराब कर दी है.

Weather Update 15 December 2025: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के करीब-करीब सभी राज्यों में ठंड में तेजी से इजाफा हुआ है. बदलते मौसम के बीच कंपकंपाने वाली ठंड पड़नी की शुरू हो गई है. दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो दफ्तर या अन्य काम के लिए सोमवार सुबह घरों से निकले लोग कंपकंपाते नजर आए. स्कूल जाने वाले छात्रों की भी यही स्थिति रही. गर्म कपड़ों के बावजूद छात्रों ने अधिक ठंड महसूस की. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक, धीरे-धीरे ठंड में इजाफा होगा. IMD के वैज्ञानिकों के मुताबिक, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू कश्मीर के अलावा पर्वतीय राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है.

उत्तर भारत के 16 से अधिक शहरों में घने कोहरे का अलर्ट

पिछले कुछ वर्षों की तुलना में इस साल कोहरे की दस्तक जल्दी हुई है. सोमवार सुबह से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में घना कोहरा छाया हुआ है. कई राज्यों में शीत लहर के साथ-साथ घने कोहरा ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. IMD के मुताबिक दिल्ली से सटे हरियाणा के पानीपत, सोनीपत और गुरुग्राम में घना कोहरा छाया हुआ है, जबकि पंजाब के अमृतसर, पटियाला, मोहाली, तरनतारन और होशियारपुर में भी घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है. जनसंख्या के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी सोमवार सुबह घना कोहरा देखा गया. इसके अलावा अमेठी, मुजफ्फरनगर, कानपुर, अयोध्या, प्रयाग राज, बरेली, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर में घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है.

दिल्ली-एनसीआर में ठंड-कोहरे और प्रदूषण का ट्रिपल अटैक

दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों में भी ठंड के साथ कोहरे में इजाफा हुआ है. कम विजिबिलिटी के चलते दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में वाहनों की रफ्तार धीमी रही. कुछ जगहों 100 मीटर से भी कम विजिबिलिटी रही. इसके साथ ही दिल्ली में सोमवार (15 दिसंबर, 2025) को खतरनाक प्रदूषण के स्तर के चलते धूप निकलने की संभावना नहीं के बराबर है. सोमवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं. मौसम वैज्ञानिक पहले ही कोहरे के चलते लोगों को सुबह के समय सावधानी से सफर करने की सलाह दी है. 

बिहार-यूपी में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में ठंड के साथ घना कोहरा लोगों को परेशान कर रहा है. यूपी के लखनऊ, कानपुर, इटावा, बरेली, मुजफ्फरनगर और सोनभद्र में शीतहर का असर देखने को मिलेगा, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी. बिहार की बात करें तो राजधानी पटना, पश्चिमी चंपारण, भागलपुर,गया, पूर्वी चंपारण और पूर्णिया में घना कोहरा छाया हुआ है. वहीं, झारखंड के नौ जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है. कुछ जिलों में शीतलहर भी चल रही है. 

J&K-उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड

पर्वतीय राज्य उत्तराखंड और हिमाचल सोमवार को भी बर्फबारी होने का अलर्ट है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सोमवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. उधर, हिमाचल के मनाली में अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान -6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में जारी बर्फबारी के बीच पश्चिमी विक्षोभ ने ठंड में इजाफा किया है. यहां पर सोमवार को भी बर्फबारी का अलर्ट जारी है.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! पत्नी, सास, साले ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, खून से सना सामान बरामद

Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…

Last Updated: October 23, 2026 23:22:25 IST

गर्लफ्रेंड ने बात करने से किया इनकार, तो घर में घुसकर मां की हत्या, बहनों को ले गया साथ

Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…

Last Updated: October 23, 2026 22:59:33 IST

करवाचौथ की पूजा थाली को दें रॉयल लुक, इन आसान तरीकों से करें डेकोरेट, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदी

Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…

Last Updated: October 23, 2026 22:52:43 IST

Maharashtra Crime: बचपन का दोस्त बना जान का दुश्मन! कार से मारी टक्कर, फिर डंडे से हमला

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…

Last Updated: October 23, 2026 22:29:04 IST

खुद को हिंदू बताकर की शादी, फिर पत्नी पर नमाज पढ़ने का दबाव! सहारनपुर में जुनैद गिरफ्तार

Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…

Last Updated: October 23, 2026 22:12:39 IST

Jordan church attack: जॉर्डन के चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…

Last Updated: October 23, 2026 21:23:00 IST