West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान जारी है.
West Bengal Election 2026: 11 बजे तक 40 प्रतिशत से अधिक मतदान
West Bengal Election 2026: पहले चरण में पश्चिम बंगाल की 152 सीटों पर मतदान जारी है. सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा. जो लोग 5 बजे तक लाइन में लग जाएंगे उन्होंने मतदान का मौका मिलेगा. यह भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से तय किया गया है. इस बीच बंगाल में 11 बजे तक 41.11 प्रतिशत वोटिंग हुई है. वोटिंग पैटर्न को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार भी पश्चिम बंगाल में जबरदस्त वोटिंग होगी.
भारतीय निर्वाचन आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 3.60 करोड़ से अधिक मतदाता वोटिंग के लिए पात्र हैं. 3.60 करोड़ मतदाताओं में 1.75 करोड़ महिलाएं हैं जबकि 465 ‘थर्ड जेंडर’ मतदाता हैं. जबकि 2 करोड़ से अधिक पुरुष मतदाता हैं. महिला मतदाता कई जगहों पर हार जीत तय करती हैं. ऐसे में महिलाओं की वोटिंग पर अधिक नजरें हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह से ही उत्तर में दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी से लेकर दक्षिण में मुर्शिदाबाद, नदिया, बीरभूम और हुगली तक के जिलों में जबरदस्त मतदान हो रहा है. मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें नजर आ रही हैं.
पहले चरण के लिए 152 सीटों पर मतदान जारी है. किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हो, इसके लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की रिकॉर्ड 2,450 टुकड़ियां तैनात की गई हैं, जिनमें करीब 2. 5 लाख जवान शामिल हैं. वहीं, 8,000 से अधिक मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है.
चुनाव आयोग की ओर से मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर दिनाजपुर, कूचबिहार, बीरभूम और पूर्व बर्धमान जिलों को विशेष निगरानी में रखा है.
यहां पर बता दें कि पहले चरण में उत्तर बंगाल की सभी 54 सीटें शामिल हैं. यहां पर भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया था. इसके अलावा वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सत्तासीन तृणमूल का प्रमुख प्रतिद्वंद्वी बनी. पहले चरण में जिन 152 सीटों पर मतदान हो रहा है. उनमें वर्ष 2021 में भाजपा ने 59 सीटें जीती थीं, जबकि तृणमूल ने 93 सीटों पर जीत दर्ज की थी. कुल मिलाकर यहां कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.
Pakistan terror links: कर्नाटक के बीदर में 24 वर्षीय विशाल कुमार मेट्रे को पाकिस्तान स्थित…
Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने…
लुधियाना में एक सैनिक पर अपने साथी सैनिक की पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप…
IND vs WI | KL Rahul 10,000 International Runs: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में…
Husband wife dispute: रतलाम के जावरा स्थित होटल प्रेसिडेंट में एक महिला ने अपने पति…
Rohit Sharma Fastest ODI Run as Opener: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर…