West Bengal Election 2026 Voting: पहले चरण में पश्चिम बंगाल की 152 सीटों पर मतगणना जारी है. इस बीच कई जगहों पर हिंसा की खबरें भी सामने आई हैं.
पश्चिम बंगाल में 9 बजे तक 18 प्रतिशत वोटिंग
West Bengal Election 2026 Voting: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के तहत पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान जारी है. इस बीच पश्चिम बंगाल चुनाव में वोटिंग के बीच हिंसा की खबर सामने आ रही है. मुर्शिदाबाद में देसी बम फेंके गए हैं, जिसमें कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार (23 अप्रैल, 2026) को सुबह से जारी वोटिंग की बीच पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के बालीग्राम में कांग्रेस और टीएमसी कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गई.
इस दौरान बम फेंका गया. इसमें एक शख्स के मारे जाने की खबर सामने आ रही है, हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि शख्स वोट देने के लिए कतार में खड़ा था. इस दौरान बम फेंका गया, जिसमें उसकी जान चली गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. वहीं, सुबह ही पोलिंग बूथ के पास देसी बम फेंकने का भी मामला सामने आया था.
बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण के तहत जारी वोटिंग से दौरान उपद्रवियों द्वारा सुबह मुर्शिदाबाद के रानीनगर इलाके में पोलिंग बूथ के पास देसी बम फेंके गए. बताया जा रहा है कि इससे वोटर्स को डराने की कोशिश की गई थी. टीएमसी और कांग्रेस की झड़प में जिस शख्स की मौत हुई है, आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रस उम्मीदवार अबु हीना का कहना है कि जिस शख्स की मौत हुई वो कांग्रेस कार्यकर्ता है.
मिली जानकारी के अनुसार, 10 बजे के बाद हिंसा की शुरुआत हुई. सुबह करीब 10 बजे से सबसे पहले मुर्शिदाबाद के डोमकाल इलाके में हिंसा का मामला सामने आई. यहां पर दो गुटों में झड़प हो गई. इसके चलते टीएमसी के 3 कार्यकर्ताओं के घायल आने की खबर सामने आई. इसके बाद रानीनगर के बूथ नंबर 47-48 के पास भी देसी बम फेंके गए. वहीं, बम फेंके जाने के बाद स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया है. वोटिंग के दौरान जारी हिंसा की घटनाओं के देखते हुए पोलिंग बूथ और उसके आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
यहां पर बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान शुरू जारी है. गुरुवार को बंगाल में पहले चरण के तहत 16 जिलों की 152 सीटों पर वोट पड़ रहे हैं. बताया जा रहा है कि राज्य में तृणमूल और भाजपा के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है, लेकिन 4 मई, 2026 को नतीजों के बाद पता चलेगा कि किसका पलड़ा भारी है.
एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…
IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…
Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…
Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…
IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…
IND vs PAK Weather Update: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान…