West Bengal Election 2026 Voting: पश्चिम बंगाल की 142 सीटों पर मतदान जारी है. अब तक के आंकड़ों के अनुसार, सभी सीटों पर ठीक-ठाक वोटिंग हो रही है.
West Bengal Election 2026 : सुबह 9 बजे तक कितनी हुई वोटिंग, EC ने शेयर किया डाटा
West Bengal Election 2026 Voting: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के तहत दूसरे चरण में बुधवार (29 अप्रैल, 2026) को सुबह 7 बजे से ही 142 सीटों पर मतदान जारी है. इनमें भवानीपुर विधानसभा सीट भी शामिल है, जिस पर ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं. इस बीच भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) की ओर से सुबह 9 बजे तक का आंकड़ा शेयर किया है. इसके मुताबिक, पश्चिम बंगाल में 9 बजे तक 18.39 प्रतिशत वोटिंग हुई है. यहां पर बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे 04 मई, 2026 को घोषित किए जाएंगे.
वहीं, नादिया में बीजेपी एजेंट के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के बाद नादिया-छपरा विधानसभा क्षेत्र में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के बूथ एजेंट की कथित तौर पर पिटाई की गई. इस मामले में भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने कहा कि छपरा अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र है जहां टीएमसी की मदद से गुंडागर्दी होती है.
उधर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी की उम्मीदवार ममता बनर्जी ने कहा, ‘देखिए रात में हमारे कार्यकर्ता की किस तरह पिटाई की गई. इस अत्याचार को देखिए. यह किस तरह की गुंडागर्दी है? मतदान इस तरह नहीं होता. मतदान शांतिपूर्ण ढंग से होता है. यह लोकतंत्र का त्योहार है, लेकिन उन्होंने इसे पूरी तरह बर्बाद कर दिया है. इरादा बिल्कुल स्पष्ट है कि भाजपा जबरदस्ती चुनाव में धांधली करना चाहती है. हमारे कार्यकर्ता और लोग मरने को तैयार हैं, लेकिन वे यहां से नहीं हटेंगे.
यहां पर बता दें कि पश्चिम बंगाल में डेढ़ दशक से ममता बनर्जी सत्ता में हैं. उन्होंने वाम दलों को हटाकर तृणमूल कांग्रेस को सत्ता में स्थापित किया था. जानकारों का कहना है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.
Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…
CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…
Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…
Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…
Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…
Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…