Aadhaar Card Verification: क्या आपने भी पिछले कई सालों से अपनी आधार डिटेल्स अपडेट नहीं की हैं, या आप हर किसी को अपना आधार कार्ड दिखाते हैं तो सावधान हो जाएं. इन दिनों नकली आधार कार्ड स्कैम के मामले सामने आ रहे हैं, जिसके तहत आपकी पर्सनल डिटेल्स को कोई और इस्तेमाल कर रहा होता है या नकली आधार कार्ड दिखाके आपको ठगा जा सकता है. जानें इससे बचने और नकली आधार कार्ड की पहचान का तरीका.
Aadhaar Fraud से सावधान! 2 मिनट में ऐसे पकड़ें 'फर्जीवाड़ा', ये है घर बैठे पहचानें अपडेट करने का तरीका!
Aadhaar Card Verification: देश के नागरिक के लिए आधार कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है. बैंक खाते से लेकर हर सरकारी काम या नौकरी-पेशे में आधार कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए आधार कार्ड से जुड़े फ्रॉड सामने आ रहे हैं, जहां नकली आधार कार्ड दिखाके नौकरी लेने, ठगी करने या पैसों की मदद ली जाती है. कई बार आपकी ही डिटेल्स का गलत इस्तेमाल करके फर्जी आधार कार्ड भी बना दिया जाता है. ये दिखने में इतना रियल होता है कि असली-नकली का फर्क तक पहचानना मुश्किल हो जाता है. काफी बार आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल किया जाता है और आपको खबर तक नहीं होती, क्योंकि आपके हाथ फोटोफॉप से बना नकली आधार कार्ड होता है, जिसकी ई-केवाईसी तक नहीं होती. इस स्थिति में आपको कानूनी कार्रवाई भी झेलनी पड़ सकती है. इसलिए सबसे पहले ये पता लगाना जरूरी है कि आपका आधार कार्ड असली है या नकली, यदि नकली है तो आपको सबसे पहले कौन-सा कदम उठाना चाहिए?
हर एक व्यक्ति के आधार कार्ड पर एक स्पेसिफिक QR कोड छपा होता है. फिर चाहे आधार कार्ड पीवीसी फॉर्म में हो, ई-कार्ड हो या आधार लैटर. इस क्यू आर कोड में हर व्यक्ति की पर्सनल डिलेल्स का लेखा-जोखा होता है. इसे स्कैन करते पर कुछ ही सैकेंड में व्यक्ति विशेष की सारी जानकारी सामने आ जाती है. यदि आधार कार्ड नकली हो तो जानकारी में फर्क होता है या क्यूआर स्कैन नहीं होता.
देश में दिन-ब-दिन बढ़ते फ्रॉड और स्कैम्स के चलते UIDAI ने एडवायजरी जारी की है, जिसके तहत UIDAI के सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो भी शेयर किया गया है. इस वीडियो में नकली आधार कार्ड को पहचानने के तरीके बताए गए हैं-
कई बार आधार कार्ड धारकों को बैंकिग या सरकारी कामों में देरी का सामना करना पड़ता है. ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि उनका आधार कार्ड अपडेट नहीं होता. कुछ लोगों को आधार अपडेट कराने का समय नहीं मिलता तो कहीं आधार सेंटर की उपलब्धता नहीं होती. ऐसी स्थिति अब आप चाहें तो घर बैठे अपना आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं. जानें इसका प्रोसेस-
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…
Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…