<
Categories: देश

West Bengal SIR List: पश्चिम बंगाल में 58 लाख वोटर्स के कटे नाम, फाइनल SIR ड्राफ्ट लिस्ट जारी

पश्चिम बंगाल में SIR लिस्ट जारी कर दी गई है. लिस्ट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में कुल 58 लाख वोटर्स के नाम काट दिए गए हैं.

West Bengal SIR List: पश्चिम बंगाल में 2026 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले SIR की लिस्ट जारी कर दी गई है. चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में SIR लिस्ट जारी कर दी है. चुनाव आयोग ने मंगलवार को एसआईआर 2026 के तहत पश्चिम बंगाल की मसौदा मतदाता सूची से जिन लोगों का नाम हटाया गया है, उनकी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट के अनुसार, इस लिस्ट में 58 वाख वोटर्स के नाम काट दिए गए हैं.

चुनाव आयोग की इस लिस्ट में उन वोटर्स के नाम शामिल हैं, जो 2025 में राज्य की वोटर लिस्ट में तो शामिल थे लेकिन 2026 की ड्राफ्ट लिस्ट से हटा दिए गए हैं. चुनाव आयोग ने ये लिस्ट पोर्टल लिंक ceowestbengal.wb.gov.in/asd_sir पर जारी की है. अगर किसी वोटर का नाम कट गया है और उसे इस पर आपत्ति है, तो वो इसके लिए आपत्ति दर्ज करा सकता है.

कब से कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति?

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर कहा गया है कि पीड़ित व्यक्ति ड्राफ्ट लिस्ट पब्लिश होने के बाद दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक का समय दिया गया है. इस दौरान आवेदक फॉर्म 6 के साथ डिक्लेरेशन फॉर्म और सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स जमा कर सकते हैं. 

किन लोगों के काटे गए नाम?

चुनाव आयोग के अनुसार, 58 लाख से ज्यादा वोटर्स के नाम काटे गए हैं. इनमें वे लोग शामिल हैं, जो अपने रजिस्टर्ड पते पर मौजूद नहीं थे. जो स्थायी रूप से दूसरी जगहों पर शिफ्ट हो गए हैं.  अगर किसी के एक से ज्यादा जगहों पर वोटर लिस्ट में नाम पाए गए, उन्हें भी लिस्ट से हटा दिया गया है. इसके अलावा जिन लोगों की मौत हो चुकी है, उनके नाम भी लिस्ट से हटा दिए गए हैं.

कितने वाटर्स के हटाए गए नाम?

  • चुनाव आयोग के अनुसार, कुल 58,20,898 नाम मसौदा सूची से हटाए गए हैं.
  • सबसे ज्यादा उनके नाम हटाए गए, जिनकी मृत्यु हो चुकी है. इनमें 24,16,852 नाम हैं.
  • 19,88,076 लोग स्थानांरित हो चुके हैं.
  • 12,20,038 लोग वे हैं, जो लापता हैं.
  • इनमें से 1,38,328 नाम डुप्लीकेट थे, जिनके नाम एक से ज्यादा निर्वाचन क्षेत्र की सूची में थे.
  • वहीं अन्य श्रेणी के 57,664 लोगों को हटाया गया है.

क्यों पड़ी SIR की जरूरत?

बिहार में चुनाव से पहले SIR कराया गया था, जिसको लेकर काफी हंगामा देखने को मिला था. विपक्षी दलों ने वोट चोरी का आरोप लगाया था. साथ ही कहा था कि जान-बूझकर उनके वोटर्स को हटाया गया है. वहीं अगले साल पश्चिम बंगाल में चुनाव हैं. चुनाव से पहले SIR प्रक्रिया कराई गई. इस दौरान SIR को लेकर पश्चिम बंगाल में खूब बवाल देखने को मिला. हालांकि चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए SIR किया जा रहा है.  

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

8th Pay Commission: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में हो सकती है बढ़ोतरी, खाते में आएगा मोटा पैसा

DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…

Last Updated: April 6, 2026 08:21:20 IST

IPL 2026 Point Table: 11 मैचों के बाद कौन सी टीम टॉप पर है? पर्पल और ऑरेंज कप का भी जानिए हाल

IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…

Last Updated: April 6, 2026 08:10:16 IST

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST