Live TV
Search
Home > देश > दिल्ली में इंतजार कर रहा था परिवार, बंगाल में युवक की पीट-पीटकर हत्या; दो गिरफ्तार

दिल्ली में इंतजार कर रहा था परिवार, बंगाल में युवक की पीट-पीटकर हत्या; दो गिरफ्तार

West Bengal Murder Case: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में एक युवक को पीट-पीटकर हत्या कर दी. कहा जा रहा है महिला से कथित प्रेम संबंध के शक में युवक की हत्या की गई. पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

Written By:
Published: October 30, 2026 17:24:26 IST
Last Updated: October 30, 2026 17:24:26 IST

Mobile Ads 1x1

West Bengal Murder Case: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. हिंदुस्तान केबल्स की ओल्ड कॉलोनी में एक महिला से कथित प्रेम संबंध के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप है. गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं एक महिला को हिरासत में लिया गया है.

दिल्ली में रहता है मृतक का परिवार

मृतक की पहचान अशोक कुमार सिंह उर्फ विक्की के रूप में हुई है. परिजनों के मुताबिक, विक्की की पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं और उनका पूरा परिवार दिल्ली में रहता है. हालांकि, विक्की का हिंदुस्तान केबल्स इलाके में आना-जाना लगा रहता था. वह यहां एक क्वार्टर में रहते थे. गुरुवार शाम उनके साथ हुई घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है.

पड़ोसी के घर पहुंचने पर शुरू हुआ विवाद

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम विक्की पड़ोस में रहने वाले मंटू यादव के घर पहुंचे थे. आरोप है कि विक्की और मंटू की पत्नी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे. इसी दौरान मंटू को विक्की के घर आने की जानकारी मिली और वह अचानक काम से लौट आया. इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई.

बंधक बनाकर पीटने का लगाया आरोप

विक्की की बुआ ने आरोप लगाया है कि उन्हें साजिश के तहत घर बुलाया गया था. इसके बाद मंटू यादव और कुछ अन्य लोगों ने उन्हें पकड़कर बांध दिया और बेरहमी से पिटाई की. हालांकि घटना किस वजह से हुई और इसमें कौन-कौन शामिल था, इसकी पूरी जानकारी पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी.

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

मारपीट में गंभीर रूप से घायल विक्की को स्थानीय लोग पहले पिठाकेयारी अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां उनकी हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें आसनसोल जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई. इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई. मामले की जानकारी मिलते ही रूपनारायणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने सुरेंद्र यादव और दीपक यादव नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं, मंटू यादव की पत्नी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Mohatta Palace: पाकिस्तान में हिंदू कारोबारी ने अपनी बीबी के लिए ऐसा क्या बनाया? बंटवारे के बाद जिसको पाने के लिए लड़ने लगे दिग्गज; अब कहलाता है पाक का ताज

MORE NEWS