<

क्या है Lakhpati Bitiya Yojana? बेटियों के खाते में आएंगे इतने रुपये, कैसे करें रजिस्ट्रेशन और कब मिलेंगे पैसे, जानें सबकुछ

अगर आप इस योजना के बारे में नहीं जानते हैं तो चलिए आपको लखपति बिटिया योजना के बारे में समझाते हैं. इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप भी इस योजना का लाभ कैसे उठा सकते हैं.

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा 19 फरवरी को एक नई योजना को लॉन्च किया गया है. राजधानी में बेटियों को ध्यान में रखते हुए यह स्कीम निकाली गई है, जो बेटियों को लखपति बना सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस योजना के तहत पॉलिसी या अकाउंट मैच्योर होने पर बेटियों को एक लाख रुपये दिए जाएंगे. इस योजना के तहत दिल्ली सरकार थोड़ा-थोड़ा करे राशि जमा करेगी और 21 साल की उम्र में लड़कियों को एक लाख रुपये देगी.

अगर आप इस योजना के बारे में नहीं जानते हैं तो चलिए आपको लखपति बिटिया योजना के बारे में समझाते हैं. इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप भी इस योजना का लाभ कैसे उठा सकते हैं. 

क्या है लखपति बिटिया योजना

लखपति बिटिया योजना कोई नई योजना नहीं बल्कि सालों से चली आ रही लाडली योजना का ही विस्तार है, जिसे सरकार ने नया नाम देकर लॉन्च किया है. लाडली योजना की शुरुआत साल 2008 में हुई थी. पहले 18 साल की आयु पूरी होने पर यह रकम निकाली जा सकती थी. अब इसकी अवधि बढ़ाकर 21 साल कर दी गई है. अब बेटियों को 21 साल की उम्र पूरी होने पर पैसे दिए जाएंगे. लखपति बिटिया योजना के तहत बेटियों के खाते में 56000 रुपये जमा किए जाएंगे, जिसे 21 साल पूरा होने पर ब्याज के साथ दिया जाएगा. यह ब्याज एक लाख से लेकर 1.20 लाख रुपये तक बन सकता है. 

कौन उठा सकता है योजना का लाभ

मिली जानकारी के मुताबिक इस योजना का लाभ उठाने के लिए लड़की का जन्म दिल्ली में होना अनिवार्य है. वहीं, एक परिवार की दो बेटियों से ज्यादा को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा. इसके लिए आपको बेटी का जन्म होने के एक साल के अंदर ही इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इस योजना के लिए माता-पिता का दिल्ली का आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड होना जरूरी है. इसके साथ ही आपके पास एड्रेस प्रूफ के तौर पर आप बिजली का बिल या राशन कार्ड भी दे सकते हैं. 

लखपति बिटिया योजना के लिए कैसे करें ऑनलाइन आवेदन

लखपति बिटिया योजना का ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप e-district portal पर आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, इसके आवेदन को लेकर अभी जानकारी आना बाकी है. इसके लिए बेहतर है कि आप अपने दिल्ली के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर लॉगिन करें. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

‘शादी कराओ, वरना नहीं उतरूंगा’ इटावा में 100 फीट लंबे टावर पर चढ़ा प्रेमी, 2 घंटे बाद हुई हैप्पी एंडिंग

Etawah Tower Drama: इटावा थाना क्षेत्र में तब अफरा तफरी मच गई, जब एक युवक…

Last Updated: April 13, 2026 20:04:33 IST

Tim David Fined: टिम डेविड को भारी पड़ी ये गलती, 25% कट गई सैलरी! हार्दिक को भी लगा लाखों का झटका

MI vs RCB: मुंबई में हार्दिक पांड्या की गेंद पर छक्का जड़ने के बाद टिम…

Last Updated: April 13, 2026 20:05:47 IST

साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के घर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस ने आनन-फानन में उठाया ये कदम

Trisha Krishnan: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के घर को बम से…

Last Updated: April 13, 2026 20:02:58 IST

‘ऑफिस में महिला कर्मी की छाती को…’, बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, धारा 354C को किया परिभाषित

Bombay High Court: बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि वर्कप्लेस…

Last Updated: April 13, 2026 19:26:42 IST

कौन हैं रिधिमा शर्मा? जिनकी कनिका शर्मा से चल रही है जुबानी जंग, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

Who is Ridhima Sharma: इन दिनों सोशल मीडिया पर रिधिमा शर्मा और कनिका शर्मा की…

Last Updated: April 13, 2026 19:18:19 IST