<
Categories: देश

Indresh Upadhyay Marriage: कौन हैं इंद्रेश उपाध्याय महाराज की पत्नी? कहां की रहने वाली हैं और क्या करती हैं-जानिए पूरी डिटेल

Indresh Upadhyay Wife Name: युवा कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी आज यानी 5 दिसंबर 2025 को जयपुर में हो रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी में भारत के कई मशहूर संत, कथावाचक और जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि इंद्रेश महाराज जी की दुल्हन कौन है और वह क्या करती हैं.

Indresh Upadhyay Marriage: युवा कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय महाराज की बारात मथुरा से जयपुर पहुंच चुकी है. बारात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.यह शादी शादी जयपुर के आमेर में ताज होटल में हो रही है और 
 

लोग इनकी शादी को लेकर लोग बहुत उत्साहित हैं और हर कोई जानना चाहता है कि इंद्रेश उपाध्याय  की दुल्हन कौन हैं. आइए जानते हैं उनकी पत्नी के बारे में.

कौन हैं इंद्रेश उपाध्याय महाराज की पत्नी (Indresh Upadhyay  Wife)

जानकारी के अनुसार, महाराज जी की होने वाली पत्नी का नाम शिप्रा शर्मा है, जो मूल रूप से हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली हैं. फिलहाल उनका परिवार पंजाब के अमृतसर में रहता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिप्रा के पिता हरेंद्र शर्मा पहले पुलिस ऑफिसर (DSP) थे.

इंद्रेश उपाध्याय जी की शादी से जुड़ी कुछ बातें (Indresh Upadhyay Marriage)

इद्रेश उपाध्याय की शादी 5 दिसंबर 2025 को जयपुर के ताज होटल आमेर में होगी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंद्रेश उपाध्याय जी की हल्दी, संगीत और अन्य पारंपरिक रस्में मंगलवार को वृंदावन में हुईं.

बुधवार को एक भव्य बारात निकाली गई, जिसमें महाराज जी दूल्हे के रूप में दिखे.

बाराती घोड़ों पर सवार थे और उनके हाथों में बांके बिहारी जी का झंडा था. 

हालांकि इंद्रेश उपाध्याय ने खुद शादी के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है. हालांकि, उनके फॉलोअर्स लगातार उनकी शादी से जुड़े वीडियो शेयर कर रहे हैं.

कौन-कौन होगा शामिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी समारोह में भारत और विदेश से कई संत और धार्मिक हस्तियां शामिल होंगी, जिनमें बाबा बागेश्वर, कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर, मूलक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज, कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी और सिंगर बी प्राक शामिल हैं.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

न करें जल्दबाजी… पेट्रोल-डीजल और LPG पर सरकार की अपील, बढ़ती चर्चाओं पर न दें ध्यान

होर्मुज टेंशन के बीच पेट्रोल, डीजल और गैस की किल्लत की खबरें लोगों के बीच…

Last Updated: April 4, 2026 19:08:35 IST

राबड़ी देवी से लेकर शांभवी चौधरी तक…बिहार की इन 5 महिलाओं के नाम दर्ज है अनोखा रिकॉर्ड

Bihar Five Women Records: बिहार की धरती से महिला और पुरुषों ने ऐसे-ऐसे कीर्तिमान स्थापित…

Last Updated: April 4, 2026 18:53:38 IST

दूसरों को देखकर खुद को उबासी क्यों आने लगती है? थकान या बोरियत नहीं, समझें इसके पीछे का मैकेनिज्म

contagious yawning: अक्सर आपने देखा होगा कि, जब भी हम दूसरों को उबासी लेते देखते…

Last Updated: April 4, 2026 18:42:32 IST

गर्मियों में बढ़ाना है खाने का स्वाद, 10 मिनट में झटपट बनाएं दही मिर्ची, नोट करें रेसिपी

राजस्थान की पारंपरिक दही मिर्च को काफी पसंद किया जाता है. हरी मिर्च तीखेपन और…

Last Updated: April 4, 2026 18:00:11 IST

धोनी ने मैदान के बीचों-बीच ऐसा क्या किया? चारों तरफ होने लगी चर्चा; वीडियो हो रहा वायरल

MS Dhoni Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.…

Last Updated: April 4, 2026 17:52:02 IST

‘ये बहुत…’, चुनावी रैली में किसे देख आगबबूला हुए विजय? किया कुछ ऐसा कि वायरल हुआ वीडियो

Actor Vijay: साउथ अभिनेता इन दिनों तमिलनाडु में होने वाले चुनाव के लिए जोरों-शोरों से…

Last Updated: April 4, 2026 17:44:32 IST