Rahul Gandhi Viral Kiss Video: राहुल गांधी को पुणे में एक लड़की ने गाल पर किस कर लिया था. जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया. लड़की का नाम मरियम बताया जा रहा है. आइए जानते हैं आखिर कौन है वो लड़की?
कौन है राहुल गांधी को किस करने वाली लड़की?
Rahul Gandhi Viral Kiss Video: महाराष्ट्र के पुणे में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) युवाओं के लिए आयोजित किया गया ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे. उसी दौरान एक लड़की ने सेल्फी लेते हुए राहुल गांधी के गाल पर किस कर लिया. जिसके बाद 28 सेकेंड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया. अब उस लड़की खुद सामने आकर बताया कि वह कौन है और उसने ऐसा क्यों किया?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो (Rahul Gandhi Viral Video) में नजर आने वाली लड़की का नाम मरियम है. मरियम 11वीं कक्षा की छात्रा है. वीडिया वायरल होने के बाद उससे भविष्य के बारे में सवाल किया, तो उसने बताया कि वह राहुल गांधी को अपना आइडल मानती हैं. मरियम ने आगे कहा कि वह राहुल गांधी की तरह ही बनना चाहती हैं. वह मेडिकल और कानून की पढ़ाई करना चाहती हैं और साथ ही राजनीति में कदम रखना चाहती हैं.
एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवती राहुल गांधी को KISS 😘 करते नजर आ रही है।
यह वीडियो महाराष्ट्र के पुणे में का है।
यहां पर युवाओं के लिए आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस सांसद के साथ सेल्फी लेने पहुंची एक युवती उन्हें गाल पर चूमती हुई दिखाई दी।… pic.twitter.com/a1kYRUjkJr— BhanuPriya (@Kashyap_Priyu) August 24, 2026
मरियम के मुताबिक, वह राजनीति में जाकर व्यवस्था में बदलाव लाना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि वह पक्की देशभक्त हैं और अपने देश भारत के लिए काम करना उनके लिए गर्व की बात है. छात्रा ने महंगाई, शिक्षा और गरीबी को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने आसपास ऐसे लोगों को देखा है, जिनके पास किताबे तक नहीं है कि वह पढ़ाई कर सकें. इन चीजों को देखकर काफी बुरा लगता है, बस वह इन्हीं चीजों में सुधार करना चाहती हैं.
ये भी पढ़ें: NEET PG 2026 Admit Card: आज खत्म होगा इंतजार! आज जारी हो सकता है NEET PG का एडमिट कार्ड; ऐसे करें डाउनलोड
मरियम ने कहा कि वह डॉक्टर के साथ-साथ वकील भी बनना चाहती है. इसके बाद वह नेता बनना चाहती है.उसका कहना है कि देश की परेशानियों को समझने और सिस्टम को बदलने के लिए राजनीति में आना जरूरी है.वह देश के लोगों की भलाई के लिए काम करना चाहती है. उसने कहा कि पढ़ाई से लेकर महंगाई तक कई चीजों में अभी बहुत सुधार होना बाकी है.
ये भी पढ़ें: LPG Cylinder Price Today: LPG सिलेंडर खरीदने से पहले चेक करें! आज आपके शहर में कितने रुपये का मिल रहा गैस सिलेंडर?
Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…
Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…
Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…
गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला रैपिडो…
पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के नए उम्मीदवारों के ऐलान…
जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…