Live TV
Search
Home > देश > Who Is Pradeep Rai: कौन हैं सुप्रीम कोर्ट वरिष्ठ वकील प्रदीप राय? SCBA के बने अध्यक्ष; CJI ने दी बधाई

Who Is Pradeep Rai: कौन हैं सुप्रीम कोर्ट वरिष्ठ वकील प्रदीप राय? SCBA के बने अध्यक्ष; CJI ने दी बधाई

Who Is Pradeep Rai: यूपी के कुशीनगर से ताल्लुक रखने वाले प्रदीप कुमार राय को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है. CJI ने इस पद के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दी हैं. आइए जानें कौन है ये वरिष्ठ वकील?

Written By:
Last Updated: August 19, 2026 12:22:06 IST

Mobile Ads 1x1

Who Is Pradeep Rai: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से आने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप कुमार राय ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उन्हें सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) का नया अध्यक्ष चुना गया है. चुनाव में राय को 822 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनुपम लाल दास को 451 वोट मिले. इस तरह राय ने 371 वोटों से जीत दर्ज की. 

कौन है प्रदीप राय?

प्रदीप राय का जन्म कुशीनगर में हुआ. उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से MA और LLB की पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के साथ कई हाई कोर्ट, ट्रिब्यूनल और दूसरी कानूनी संस्थाओं में वकालत की. उनके पास सुप्रीम कोर्ट में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है. उनका कानूनी काम सिविल, क्रिमिनल, संवैधानिक और राजस्व मामलों तक फैला हुआ है. वह केंद्र और कई राज्य सरकारों की ओर से भी अदालतों में पेश हो चुके हैं. 2015 में उन्हें वरिष्ठ अधिवक्ता का दर्जा मिला.

SCBA में पहले भी निभा चुके हैं अहम जिम्मेदारी

प्रदीप राय का SCBA से पुराना जुड़ाव रहा है. वह 2020-21 और 2021-22 में लगातार दो बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रह चुके हैं. इस दौरान उन्होंने वकीलों से जुड़े स्वास्थ्य, आवास, शिकायतों और अन्य कल्याणकारी मुद्दों पर काम किया. SCBA के रिकॉर्ड में भी उनका नाम वरिष्ठ अधिवक्ता के तौर पर दर्ज है. 

2024 में कपिल सिब्बल से मिली थी हार

SCBA अध्यक्ष बनने की उनकी यह पहली कोशिश नहीं थी. 2024 के चुनाव में वह वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल से हार गए थे. उस चुनाव में सिब्बल को 1,066 वोट मिले थे, जबकि प्रदीप राय को 689 वोट मिले. 2025 में भी राय ने अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था. उस चुनाव में विकास सिंह विजयी हुए थे. चुनाव के बाद वोटों की गिनती को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा और 

वकीलों की भलाई को बनाया बड़ा मुद्दा

इस बार चुनाव प्रचार में प्रदीप राय ने वकीलों की सुविधाओं और कल्याण को खास मुद्दा बनाया. उन्होंने SCBA सदस्यों के लिए 50 लाख रुपये तक का मेडिकल सिक्योरिटी कवर देने और वकीलों के बच्चों के लिए मेरिट आधारित स्कॉलरशिप शुरू करने का वादा किया. अब SCBA अध्यक्ष के रूप में उनकी जिम्मेदारी बड़ी है. वकीलों की स्वास्थ्य सुविधाओं, पेशेवर समस्याओं और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर उनके काम पर सभी की नजर रहेगी. SCBA की आधिकारिक वेबसाइट पर 2026 के चुनाव से जुड़ी सूचनाएं भी उपलब्ध हैं. 

ये भी पढ़ें: PM CARES Fund: 470 करोड़ तो सिर्फ ब्याज, पहली बार पीएम केयर फंड को किया गया पब्लिक; रकम देख रह जाएंगे हैरान

कई कोशिशों के बाद बड़ी जिम्मेदारी 

इस जीत के साथ ही प्रदीप राय ने अपनी बाकी पुराने चुनावी प्रयासों को एक बड़ी सफलता में बदला. सुप्रीम कोर्ट के वकीलों से सबसे महत्वपूर्ण पेशेवर संगठनों में से एक की कमान संभाल ली है. उनके साथ वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल कौशिक उपाध्यक्ष, अधिवक्ता प्रज्ञा बघेल सचिव और मुनीश दुबे को भी संयुक्त सचिव चुने गए हैं. चुनाव में करीब 82 प्रतिशत मतदान हुआ. 

CJI सूर्यकांत ने दी बधाई

CJI सूर्यकांत ने कहा कि ‘नवनिर्वाचित प्रेसिडेंट को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. हमें उम्मीद है कि नए चुने गए पदाधिकारी मिसाल बनकर बार का नेतृत्व करेंगे. हमें उम्मीद है कि आप बार के सदस्यों को कानूनी पेशे में खुद को स्थापित करने में मदद करेंगे. बार के सदस्यों के लिए आपका मार्गदर्शन बहुत कीमती है. SG तुषार मेहता ने कहा कि योर लॉर्डशिप, आपकी उम्र अभी इतनी ज्यादा नहीं है कि आप पिता-तुल्य हों, लेकिन आप सचमुच हमारे परिवार के ‘कर्ता’ हैं.

ये भी पढ़ें: Kon Hai Devdutt Padikkal Ki Girlfriend: कौन है देवदत्त पडिक्कल की गर्लफ्रेंड? सोशल मीडिया पर वायरल हैं दोनों की तस्वीरें; यहां देखें मिस्ट्री गर्ल

MORE NEWS