<

सोने-चांदी के गहने गुलाबी पेपर में ही क्यों लपेटे जाते हैं? परंपरा या कुछ और वजह, दुकानदार ने बताई सच्चाई

Is Pink Paper Just Tradition: सोने-चांदी के गहनों की खरीदारी के समय आपने ध्यान दिया होगा कि, जब सोने-चांदी के आभूषण दुकानदार देता है तो उसे गुलाबी कागज में लपेटते हैं. क्या यह एक परंपरा है? या इसके पीछे कोई ख़ास वजह है? इस सवाल का जवाब ज्वैलर्स के मालिक विपिन वर्मा दे रहे हैं.

Is Pink Paper Just Tradition: तीज-त्योहार या शादी समारोह में लोग सोने-चांदी के गहनों की खरीदारी जरूर करते हैं. यह परंपरा वर्षों पुरानी है. लेकिन, खरीदारी करते समय आपने ध्यान दिया होगा कि, जब सोने-चांदी के आभूषण दुकानदार देता है तो उसे गुलाबी कागज में लपेटते हैं. चाहे वो छोटा आइटम हो या फिर बड़ा. आपने भी गौर किया ही होगा कि, जब आप ज्वैलरी स्टोर से सोना या चांदी खरीदते हैं, तो उसे गुलाबी कागज़ में लपेटा जाता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि वे ऐसा क्यों करते हैं? क्या यह एक परंपरा है? या इसके पीछे कोई ख़ास वजह है? इस पिंक पेपर से जुड़ा सवाल आपका भी हो सकता है. इस सवाल का जवाब ज्वैलर्स के मालिक विपिन वर्मा दे रहे हैं. 

सोने-चांदी के आभूषण को पिंक पेपर में देने की वजह

पिंक पेपर कंट्रास्ट पैदा करता: विपिन वर्मा के अनुसार, सोने या चांदी के आभूषणों को गुलाबी कागज में लपेटने के पीछे कोई खास वजह नहीं है. आमतौर पर गुलाबी कागज सोने-चांदी के गहनों की चमक बढ़ाता है. उन्होंने बताया कि, यह गुलाबी रंग चांदी के रंग के साथ एक अनोखा कंट्रास्ट पैदा करता है. इससे आभूषण ज़्यादा आकर्षक और चमकदार दिखते हैं

गहना चमकीला दिखता: विपिन वर्मा कहते हैं कि, गुलाबी रंग सोना-चांदी की चमक को और भी बढ़ा देता है. जब इस रंगीन कागज़ को चांदी या सोने पर लपेटा जाता है, तो आभूषण और भी ज़्यादा चमक उठता है. इसलिए, ग्राहकों को यह और भी सुंदर लगता है.

सफेद पेपर से रंग दबता है: दुकानदार के मुताबिक, अगर आप गुलाबी रंग की जगह दूसरे रंग के कागज इस्तेमाल करेंगे, तो चांदी उतनी चमक नहीं पाएगी. खासतौर पर, सफेद कागज़ चांदी के रंग को कम कर देता है और उसे ज़्यादा उभार नहीं देता है. दूसरे रंग गहनों की चमक कम कर देते हैं और उन्हें फीका बना देते हैं. सिर्फ़ गुलाबी रंग का कागज़ ही चांदी की चमक को उभारता है. इसीलिए जौहरी चांदी के गहनों के लिए ख़ास तौर पर इसी गुलाबी रंग के कागज को चुनते हैं.

सोना आकर्षक दिखता है: इस गुलाबी कागज का इस्तेमाल सिर्फ़ चांदी के लिए ही नहीं, बल्कि सोने के गहनों के लिए भी किया जाता है. विपिन वर्मा कहते हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि यह सोने को चमकदार बनाता है. इस रंग का इस्तेमाल सिर्फ़ चांदी और सोने की चमक बढ़ाने और गहनों को आकर्षक बनाने के लिए किया जाता है. इसके पीछे और कोई ख़ास वजह नहीं है.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Recent Posts

Kerala DA hike: दिवाली से पहले केरल सरकार का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ा; अब होगा फायदा ही फायदा

Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…

Last Updated: October 20, 2026 14:06:59 IST

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…

Last Updated: October 20, 2026 13:22:23 IST

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST