Extortion Case: मुक्तसर के निवासी के शिकायत पर गोल्डी बराड़ के माता-पिता को गिरफ्तार किया गया है. गोल्डी बराड़ पंजाबी गायक मूसेवाला का मुख्य आरोपी में से है.
Gangster Goldy Brar
Extortion Case: सोमवार को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता को जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. पंजाब के मुक्तसर जिले से उन्हें 2024 के जबरन वसूली मामले में गिरफ्तार किया गया है.
मुक्तसर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु राणा ने बयान देते हुए कहा कि बराड़ के पिता शमशेर सिंह और माता प्रीतपाल कौर को गिरफ्तार किया गया है. आगे अभिमन्यु राणा ने बताया कि मुक्तसर के आदेशनगर में एक घर है और यह परिवार फरिदकोट का रहने वाला है.
बताया जा रहा है कि 2024 में मुक्तसर के एक निवासी ने शिकायत दर्ज कराई थी जिसके आधार पर यह कार्रवाई हुई है. आपको बतादें कि बराड़ 2022 में पंजाबी गायक सिध्दू मूसेवाला की हत्या के मुख्य आरोपी में से है. हत्या की जिम्मेंदारी खुद बराड़ ने ली थी.
गोल्डी बराड़ 2017 में पहली बार स्टूडंट वीजा पर कनाडा गया था. पहले वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य रहा फिर बाद में अलग हो गया. पंजाब पुलिस की बराड़ के परिवार वालों पर कार्रवाई, राज्य में गैंगस्टर के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच हुई.
इस कर्रवाई मामलों में पुलिस में विदेश में रहने वाले 60 गेंगस्टर के 1200 सहयोगियों और 600 परिवारों के से जुड़े ठिकानों की पहचान की गई है, जो अपराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं.
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…